ASI ने केस की जानकारी मांगने पर जड़े 20 थप्पड़:कहा- तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी; कान सुन्न पड़ा, सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे पीड़ित पर ASI ने थप्पड़ जड़ दिए। ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। पीड़ित ने कनपटी पर 15-20 थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है, जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया है। इस मामले की शिकायत पर SSP रजनेश सिंह ने ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही फरियादी की शिकायत पर उसी थाने में ASI के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। पीड़ित ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताता है। मामला रनतपुर थाने का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जानकारी लेने थाने पहुंचा था। दोपहर करीब 2.30 बजे विनोद की मुलाकात ASI दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने केस की जानकारी मांगी और जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया। इसी बात पर ASI नाराज हो गया और मारपीट शुरू कर दी। विनोद जायसवाल का आरोप है कि, ASI ने गाली-गलौज करते हुए 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। घटना के समय थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद थे। मारपीट के दौरान ASI ने धमकी भी दी कि तू कितना बड़ा नेता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। इस मामले में जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में एएसआई पर पैसे मांगने के भी आरोप हैं। SSP ने ASI को किया सस्पेंड इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी और ट्रेनी आईपीएस अंशिका जैन को हुई, तब उन्होंने SSP रजनेश सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं, पीड़ित ने भी इस मामले की शिकायत SSP से की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं। ASI के खिलाफ दर्ज कराया केस मारपीट की घटना के बाद विनोद का कान सुन्न पड़ गया है। उन्हें सुनने में परेशानी और सिरदर्द की शिकायत है। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर विनोद ने थाने में भी शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने दिनेश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोयला कारोबारी और स्वास्थ्य मंत्री का करीबी बताया जा रहा है कि, विनोद जायसवाल पहले कोयले का काम करता था। तब वो रतनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता घनश्याम रात्रे का करीबी माना जाता था। बाद में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का करीबी बन गया। विनोद खुद को स्वास्थ्य मंत्री का रिश्तेदार भी बताता है। ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर में बीच सड़क युवक पर चलाए लात-घूंसे,VIDEO:होटल से खाना लेकर लौट रहा था युवक, विवाद होने पर बदमाशों ने जमकर की मारपीट छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक घायल हो गया। मारपीट की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को जमीन पर गिरा कर बदमाश लात-घूंसे और हाथ-मुक्कों से पिटाई करते दिख रहे हैं। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0