फर्जी NGO बनाकर देशभर में 150 करोड़ की ठगी:पत्नी समेत मास्टरमाइंड दिल्ली से पकड़ाया; काली कमाई से दिल्ली-लखनऊ में खरीदे 26 फ्लैट, रेंज रोवर

May 9, 2025 - 10:28
 0  0
फर्जी NGO बनाकर देशभर में 150 करोड़ की ठगी:पत्नी समेत मास्टरमाइंड दिल्ली से पकड़ाया; काली कमाई से दिल्ली-लखनऊ में खरीदे 26 फ्लैट, रेंज रोवर
फर्जी एनजीओ बनाकर CSR फंड से करोड़ों का ठेका दिलाने वाले गिरोह के मास्टर माइंड को जशपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों ने ठेके से सरकारी समान की सप्लाई कर देश के 15 राज्यों में 150 की ठगी की है। आरोपी रत्नाकर उपाध्याय और संस्था की डायरेक्टर अनिता उपाध्याय के खिलाफ देश के 15 राज्यों में 12 एफआईआर दर्ज हैं। आरोपियों ने ठगी की कमाई रकम से दिल्ली-NCR और अन्य शहरों में 26 फ्लैट और एक रेंज रोवर जैसी लग्जरी कार खरीदी है। जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी व्यापारी अमित अग्रवाल ने 20 अप्रैल 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ 5.70 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। पत्थलगांव के व्यापारी से की 5.70 करोड़ की ठगी शिकायत के बाद जांच में सामने आया कि यह कोई धोखाधड़ी नहीं, बल्कि एक गिरोह की ओर से बड़े पैमाने पर किया जा रहा घोटाला है। जैसे ही पुलिस जांच में आगे बढ़ी, आरोपी फरार हो गए और अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिए। जशपुर पुलिस की टीम ने एक दिन अनिता उपाध्याय से बात की। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। योजना के तहत एक पुलिस अधिकारी ने खुद को छत्तीसगढ़ मंत्रालय का अधिकारी बताकर उससे संपर्क किया और उसे दिल्ली के चाणक्यपुरी में मिलने बुलाया। पुलिस अफसर ने मुलाकात के दौरान अनिता के मोबाइल से ही रत्नाकर उपाध्याय से भी संपर्क किया। उसी नंबर को ट्रेस कर पुलिस टीम ने दिल्ली के सागरपुर इलाके से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। कारोबारियों और सप्लायर्स को झांसा देते थे ठग आरोपियों ने दिल्ली में 'राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन' नाम से एक फर्जी एनजीओ रजिस्टर कराया था। इसके जरिए वे विभिन्न राज्यों में कारोबारियों और सप्लायर्स को झांसा देते थे कि उनकी संस्था को सरकार से CSR फंड मिल रहा है, जिससे गरीब बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री, ड्रेस, स्वेटर, बैग और जूते की सप्लाई के लिए ठेका दिया जाएगा। इस झांसे में आकर कारोबारी आरोपियों को सुरक्षा राशि के तौर पर 25 लाख रुपए, प्रोसेसिंग शुल्क और कमीशन के नाम पर 10 लाख रुपए तक की रकम दे देते थे। इस तरह उन्होंने देशभर में लगभग 150 रुपए करोड़ की ठगी की। ठगी की रकम से खरीदी करोड़ों की संपत्ति पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ठगी से कमाई रकम से दिल्ली-एनसीआर और अन्य शहरों में 26 फ्लैट और एक रेंज रोवर जैसी लग्जरी कार खरीदी है। पुलिस अब इन संपत्तियों को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी गिरोह का तीसरा सदस्य सौरभ सिंह फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ....................... क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 3 राज्यों में 84 करोड़ की साइबर ठगी:सरकारी-निजी बैंकों के लोग ठग गैंग से जुड़े, 1 बैंक में ठगों के 100 से अधिक खाते खोले छत्तीसगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान और ओडिशा में 40 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 25 गैंग के 62 ठगों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन नाइजीरियाई भी शामिल हैं। तीनों नवा रायपुर में एक निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल से पकड़े गए। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0