सीहोर पुलिस ने जब्त किया 7 टन चोरी का सरिया:एक आरोपी गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय गिरोह का हुआ पर्दाफाश

Apr 9, 2026 - 10:04
 0  0
सीहोर पुलिस ने जब्त किया 7 टन चोरी का सरिया:एक आरोपी गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय गिरोह का हुआ पर्दाफाश
सीहोर पुलिस ने लोहा सरिया चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 टन से अधिक चोरी का सरिया बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन और सीएसपी अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में, थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से भारी मात्रा में चोरी किया गया लोहा बरामद हुआ। मामले का खुलासा तब हुआ जब फरियादी चौपाल नायडू, निवासी तमिलनाडु, ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके झगरिया रोड स्थित मिक्सर प्लांट पर खड़े लोहे के सरिये से भरे ट्रोले को ड्राइवर दाउद खान उर्फ आबिद खान रात में ले गया था। सुबह जब ट्रोला वापस आया और सरिये का वजन किया गया, तो उसमें कमी पाई गई। जब्त सामान की कीमत 3,92,000 रुपए है। आवेदक की शिकायत पर धारा 316 (5) बीएनएस (BNS) के तहत जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित दबिश दी और संदेही को लसूडिया के पास पल्स कॉलोनी के पुराने खंडहर से माल सहित हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दाउद खान उर्फ आबिद खान (पिता बदलू खान, निवासी ग्राम पाइप, भरतपुर, थाना जुरैरा, राजस्थान) के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता सेठ मूलचंद नगर, वार्ड नंबर 1, शिवाला एस. होटल के पास, मंडीदीप, जिला रायसेन है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 7 टन 20 किलोग्राम लोहा सरिया जब्त किया है, जिसका अनुमानित मूल्य 3,92,000 रुपए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0