निवाड़ी: नाली का काम अधूरा, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होगा:तीन-तीन नोटिस का नहीं दिया जवाब, चेयरमैन बोले- अब एक्शन होगा
निवाड़ी नगरीय निकाय के वार्ड नंबर 7 में नाली निर्माण का काम अधूरा छोड़ने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की तैयारी है। नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार ने बताया कि तीन नोटिस के बावजूद ठेकेदार ने नाली में सुधार नहीं किया, जिसके बाद उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधूरी नाली के कारण घरों का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है। यह मामला वार्ड नंबर 7 के घटिया के नीचे बनाई जा रही नाली से जुड़ा है। हाल ही में हुई वर्षा के कारण नाली का पानी सड़क पर फैल गया, जिससे वाहन चालकों, बड़ी माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और पीपल की पूजा करने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। वार्ड वासियों ने इस समस्या से नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार को अवगत कराया था। वार्ड वासियों की समस्याएं सुनीं अध्यक्ष गुलाब अहिरवार तत्काल मौके पर पहुंचे और वार्ड वासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण से संबंधित ठेकेदार को सुधार के लिए तीन बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन ठेकेदार ने किसी भी नोटिस का उचित जवाब नहीं दिया। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सड़क तोड़कर नाली को आगे बढ़ाना था, लेकिन ठेकेदार ने यह कार्य नहीं किया। सवा करोड़ रुपए के ठेके लिए गुलाब अहिरवार ने जानकारी दी कि ठेकेदार सौरभ यादव ने नगरीय निकाय के विभिन्न कार्यों के लिए लगभग सवा करोड़ रुपए के ठेके लिए हैं, जिसमें यह नाली निर्माण कार्य भी शामिल है। ठेकेदार द्वारा काम बीच में ही रोके जाने और नोटिस का जवाब न देने के कारण अब उसे ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नगर परिषद अध्यक्ष गुलाब अहिरवार ने वार्ड वासियों की तत्काल समस्या के समाधान के लिए जेसीबी मशीन से नाली की सफाई कराई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0