जबलपुर में बदला मौसम का मिजाज:बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, आज भी हल्की बारिश होने के आसार

Mar 31, 2026 - 10:09
 0  0
जबलपुर में बदला मौसम का मिजाज:बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, आज भी हल्की बारिश होने के आसार
जबलपुर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार रात तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल दिन के समय तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो पिछले दिनों की तुलना में कम है। हवा की दिशा बदलने से हुआ परिवर्तन विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी सिस्टम में बदलाव और हवा की दिशा बदलने के कारण यह परिवर्तन हुआ है। वातावरण में नमी बढ़ने से बादलों की सक्रियता बनी हुई है, जिससे शाम तक शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोग परेशान थे, ऐसे में इस मौसम बदलाव ने राहत पहुंचाई है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढ़ सकता है और 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0