अंबिकापुर–दिल्ली हवाई सेवा आज से शुरू, CM करेंगे शुभारंभ:एलायंस एयर की फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन चलेगी; पहली उड़ान दोपहर 12 बजे होगी रवाना

Mar 30, 2026 - 09:10
 0  0
अंबिकापुर–दिल्ली हवाई सेवा आज से शुरू, CM करेंगे शुभारंभ:एलायंस एयर की फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन चलेगी; पहली उड़ान दोपहर 12 बजे होगी रवाना
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा आज से शुरू हो रही है। इस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। दोपहर 12 बजे मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा, अंबिकापुर से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट रवाना होगी। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए एलायंस एयर की नई फ्लाइट आज से शुरू होगी। यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित होगी। सोमवार को अंबिकापुर से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरी जाएगी, जबकि बुधवार को यह उड़ान बिलासपुर होते हुए दिल्ली जाएगी। इस मार्ग पर 72 सीट वाला एटीआर विमान इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा अंबिकापुर से कोलकाता के लिए नई फ्लाइट 2 अप्रैल से शुरू हो रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। गुरुवार को उड़ान बिलासपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचेगी और फिर कोलकाता के लिए रवाना होगी, जबकि शनिवार को अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए कोलकाता के लिए उड़ान भरी जाएगी। दिल्ली का 6500 और कोलकाता का 6000 किराया एलायंस एयर ने विंटर शेड्यूल में अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता की हवाई सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। एलायंस एयर ने दरिमा एयरपोर्ट में टिकट काउंटर खोला है। टिकटों की बुकिंग एलायंस एयर के वेबसाइट www.allianceair.inके साथ ट्रेवलिंग वेबसाइट www.makemytrip.com, www.goibibo.com, www.yatra.com सहित अन्य साइट्स पर ऑनलाइन की जा सकती है। वर्तमान में अंबिकापुर से दिल्ली का किराया 6500 रुपए और अंबिकापुर से कोलकाता का किराया 6000 रुपए है। अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता का बेस फेयर 6000 के आसपास रह सकता है। हालांकि समय के अनुसार किराया में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है। दरिमा से हरी झंडी दिखाएंगे सांसद अंबिकापुर में वर्चुअल शुभारंभ के बाद अंबिकापुर–दिल्ली फ्लाइट को सांसद चिंतामणि महाराज, मंत्री राजेश अग्रवाल और अन्य अतिथियों हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कुछ वीआईपी भी इस पहली उड़ान में दिल्ली जाएंगे। जानिए एलायंस एयर के बारे में एलायंस एयर देश की प्रमुख घरेलू विमानन कंपनियों में से एक है। पहले यह एयर इंडिया के स्वामित्व में थी। एयर इंडिया के विनिवेश के बाद यह भारत सरकार की स्वतंत्र व्यावसायिक इकाई के रूप में कार्य कर रही है। वर्तमान में एलायंस एयर प्रतिदिन 137 घरेलू उड़ानें संचालित करती है और 57 शहरों को जोड़ती है। कंपनी रायपुर से हैदराबाद और जगदलपुर के लिए भी हवाई सेवा दे रही है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 30 मार्च से अंबिकापुर से दिल्ली के लिए डायरेक्ट फ्लाइट: कोलकाता के लिए भी उड़ान, सप्ताह में 2 दिन चलाई जाएगी, बुकिंग भी शुरू छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा 30 मार्च से शुरू होगी। एलायंस एयर मां महामाया एयरपोर्ट से हफ्ते में 2 दिन सोमवार और बुधवार को फ्लाइट चलाएगी। यह उड़ान बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। एलाएंस एयर ने अपने वेबसाइट पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0