उज्जैन कलेक्टर एक्शन में, एक साथ 56 पर कार्रवाई:कर्मचारी ऑफिस में अनुपस्थित मिले, आधे दिवस का वेतन काटने के आदेश दिए

Mar 25, 2026 - 20:45
 0  0
उज्जैन कलेक्टर एक्शन में, एक साथ 56 पर कार्रवाई:कर्मचारी ऑफिस में अनुपस्थित मिले, आधे दिवस का वेतन काटने के आदेश दिए
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दो हफ्ते पहले अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों और सुरक्षा एजेंसी पर सख्त कार्रवाई के बाद बुधवार को कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित कलेक्टर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 56 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर कलेक्टर ने सभी का आधे दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एडीएम कार्यालय, अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय, लोकसेवा प्रबंधन और नाजिर शाखा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने और समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कर्मचारियों की अपने समक्ष उपस्थिति दर्ज करवाई और देर से आने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इन 56 कर्मचारियों का आधे दिवस का वेतन काटा गया कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि कार्यालय में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0