MP में एशियन गेम्स के लिए तैयारियां शुरू:मंत्री सारंग ने ट्रेनर से वन-टू-वन किया; खिलाड़ियों की जरूरत पर ध्यान देने को कहा

Mar 25, 2026 - 20:45
 0  0
MP में एशियन गेम्स के लिए तैयारियां शुरू:मंत्री सारंग ने ट्रेनर से वन-टू-वन किया; खिलाड़ियों की जरूरत पर ध्यान देने को कहा
मध्य प्रदेश में एशियन गेम्स में होने वाले वॉटर स्पोर्ट्स के प्रशिक्षकों से बुधवार को मंत्री विश्वास सारंग ने वन-टू-वन संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खेल में प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करें। इसके लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाए। उन्होंने खिलाड़ियों की जरूरत और सुविधाओं पर ध्यान देने को भी कहा। मंत्री सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश की वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में विश्व स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करते हुए खिलाड़ियों को विशेष रूप से तैयार करें। मंत्री सारंग बुधवार को टीटी नगर स्टेडियम के मेजर ध्यानचंद हॉल में विभागीय अधिकारियों और प्रशिक्षकों के साथ सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के संबंध में चर्चा कर रहे थे। उन्होंने वन-टू-वन संवाद कर प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों की प्रगति और आवश्यक संसाधनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। क्षमता के अनुरूप विशेष रणनीति हो तैयार मंत्री सारंग ने प्रशिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने को कहा। साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी की व्यक्तिगत क्षमताओं के अनुरूप विशेष रणनीति तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अगली बैठक में संभावित खिलाड़ियों के साथ सीधे संवाद कर उनका फीडबेक लेने को भी कहा। बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उनकी हौंसला अफजाई की जाए। जिससे वे बेहतर परिणाम दे सकें। हमारा लक्ष्य है कि वॉटर स्पोर्ट्स में अधिक से अधिक अर्जित हों, इसके लिए सभी को समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित किया जाए। मंत्री सारंग ने निर्देश दिए कि खेल की प्रत्येक गतिविधि की जानकारी प्रकाशित एवं प्रसारित की जाये। बैठक में खेल संचालक अंशुमान यादव और संयुक्त संचालक बीएस यादव भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0