छिंदवाड़ा में हिंदू नववर्ष पर सांस्कृतिक संध्या:पोला ग्राउंड में हुआ 'युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार' नाटक का मंचन; कलेक्टर-एडीएम रहे मौजूद

Mar 24, 2026 - 10:04
 0  0
छिंदवाड़ा में हिंदू नववर्ष पर सांस्कृतिक संध्या:पोला ग्राउंड में हुआ 'युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार' नाटक का मंचन; कलेक्टर-एडीएम रहे मौजूद
छिंदवाड़ा शहर के पोला ग्राउंड (दशहरा मैदान) में हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या के तहत 'युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार' नाटक का सफल मंचन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित इस नाटक में उनके बाल्यकाल से लेकर राष्ट्र निर्माण के संघर्ष को दिखाया गया। सोमवार देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायण, अपर कलेक्टर अग्रिम कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। डॉ. हेडगेवार के बाल्यकाल और संघर्ष का सजीव मंचन नाटक में डॉ. हेडगेवार के बाल्यकाल से लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए उनके संघर्ष, जनसेवा के प्रति उनके समर्पण और समाज को संगठित करने के उनके दूरदर्शी विचारों को मंच पर प्रस्तुत किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और मंच सज्जा ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। ऐतिहासिक पोला ग्राउंड में इस नाटक को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। दर्शकों ने लगाए देशभक्ति के नारे मंच पर कलाकारों का अभिनय और डॉ. हेडगेवार के जीवन दर्शन को सजीव रूप में देखकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शक उत्साहित हो गए। इस दौरान उत्साह से भरे दर्शकों ने बार-बार देशभक्ति के नारे भी लगाए। युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति से अवगत कराना उद्देश्य आयोजन समिति के अनुसार, इस सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक मंचन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के महान सपूतों के जीवन दर्शन से अवगत कराना था। समिति का मानना है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार होता है। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के महान सपूतों के जीवन दर्शन से अवगत कराना और उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। इस मौके पर कलेक्टर हरेंद्र नारायण, अपर कलेक्टर अग्रिम कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देर शाम तक चले इस आयोजन में दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0