राजनांदगांव धर्मांतरण केस में फरार डेविड चाको अरेस्ट:लालच देकर धर्म-परिवर्तन कराने और बिना अनुमति के आश्रम चलाने का आरोप, विदेशी फंडिंग की भी आशंका
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध धर्मांतरण का संगठित नेटवर्क चलाने के आरोपी डेविड चाको (55) को गिरफ्तार किया गया है। डेविड पर लोगों को पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने और बिना अनुमति के आश्रम चलाने का आरोप है। मामला लालबाग थाना क्षेत्र की सुकुलदेहन पुलिस चौकी का है। दरअसल, पुलिस को 8 जनवरी को एक शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी डेविड चाको अपने निवास पर प्रार्थना सभाओं की आड़ में लोगों को इकट्ठा करता था। वह उन्हें तरह-तरह के लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता था। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी बिना वैधानिक अनुमति के आश्रम का संचालन कर रहा था और वहां नाबालिग बच्चों को भी रखा गया था। आरोपी 2 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने डेविड को धर्मापुर से अरेस्ट किया है। पहले देखिए ये तस्वीरें- आरोपी के कब्जे से धर्मांतरण से जुड़ी प्रचार सामग्री बरामद जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रचार सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, सोलर चार्ज्ड प्रोजेक्टर, चर्च से संबंधित रजिस्टर, सदस्यता सूची, 'PAUL' एप्लीकेशन फॉर्म और ट्रेनिंग डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं। भविष्य में धर्मांतरण की योजना से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज और पुस्तकें भी जब्त की गई हैं। राजनांदगांव पुलिस के अनुसार इस मामले में विदेशी फंडिंग की संभावना है। नेटवर्क की गहराई का पता लगाने के लिए आरोपी के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज राजनांदगांव पुलिस ने आरोपी डेविड चाको के खिलाफ छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे 21 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड की मांग की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य तार और सहयोगियों की संलिप्तता की जांच कर रही है। पहले भी विवादों में रहा डेविड चाको आरोपी डेविड चाको का पहले भी विवादों से नाता रहा है। नेहरू नगर स्थित उसके निवास पर कुछ समय पहले धर्मांतरण और प्रार्थना सभाओं को लेकर हंगामा हुआ था। उस विवाद के बाद उसने अपनी गतिविधियों का केंद्र बदलकर धर्मापुर स्थित एक निजी भवन को बना लिया था। वह स्वयं को 'पेंटाकोस्टल चर्च बिलासपुर' का प्रतिनिधि बताकर इन गतिविधियों का संचालन कर रहा था। अब जानिए कौन है डेविड चाको पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे कन्वर्जन नेटवर्क को ऑपरेट करने वाला डेविड चाको मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम जिले का रहने वाला है। बीते कई सालों से वह छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रह रहा था और यहीं से उसकी गतिविधियां संचालित हो रही थीं। पुलिस के मुताबिक डेविड चाको का लाइफ पैटर्न सामान्य स्थानीय व्यक्ति जैसा नहीं था। जानकारी के अनुसार वह 6 महीने भारत और 6 महीने अमेरिका में रहता था, जिससे उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस को डेविड चाको की कई तस्वीरें और डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं, जिनमें वह प्रार्थना सभाओं में पास्टर की भूमिका में नजर आता है। इन तस्वीरों में वह धार्मिक उपदेश देते हुए दिखाई देता है। इसके अलावा डेविड की कुछ तस्वीरें तालाबों और खुले जलस्रोतों में बपतिस्मा (बेप्टिज्म) कराते हुए भी सामने आई हैं, जो उसके सक्रिय धार्मिक प्रचार में शामिल होने की पुष्टि करती है। ................................ इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… राजनांदगांव धर्मांतरण...अमेरिका में पढ़ाता था डेविड: संदिग्ध किताबें, प्रशिक्षण सामग्री, 'पॉल' जैसे कोड मिले; 200 घरों में धर्मांतरण की थी तैयारी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने धर्मांतरण नेटवर्क का खुलासा होने के बाद जांच तेज कर दी है। जिला मुख्यालय से मात्र 9 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत धर्मापुर में संचालित आश्रम में नाबालिग बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। यह आश्रम डेविड चाको संचालित कर रहा था। इसकी 200 घरों में धर्मांतरण की तैयारी थी। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0