छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 एक्सप्रेस-4 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल:MP-महाराष्ट्र, बंगाल, आंध्रप्रदेश-ओडिशा, दिल्ली-पंजाब जाने वाले यात्री परेशान होंगे, 5-24 अप्रैल तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

Mar 19, 2026 - 09:02
 0  0
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 एक्सप्रेस-4 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल:MP-महाराष्ट्र, बंगाल, आंध्रप्रदेश-ओडिशा, दिल्ली-पंजाब जाने वाले यात्री परेशान होंगे, 5-24 अप्रैल तक नहीं चलेंगी गाड़ियां
छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं। जबकि कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया से होकर जाती हैं। इस वजह से महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और ट्रैक का काम किया जाना है। इसके लिए वहां ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे ने बताया है कि इस काम के चलते गोंदिया की अप मेन लाइन नंबर 5 करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। इसी वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है। 31 मार्च से 11 अप्रैल तक नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें इससे पहले छत्तीसगढ़ की 13 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल की गया था। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में झारसुगुड़ा सेक्शन में हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर चौथी लाइन निर्माण काम किया जा रहा है। वहीं अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन की कनेक्टिविटी का काम भी किया जाएगा। इसके चलते हावड़ा-मुंबई रूट की 13 ट्रेनों को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक 12 दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। ऐसे में रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर और कोरबा समेत अन्य जिलों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… …………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें चैत्र नवरात्रि...छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में खास इंतजाम:दुर्ग-डोंगरगढ़ तक स्पेशल ट्रेन, 10 ट्रेनों का स्टॉपेज, शक्तिपीठों में विशेष आरती, जानिए हेल्पलाइन नंबर आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। छत्तीसगढ़ के देवी मंदिरों में भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बस्तर के मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी, बिलासपुर के महामाया मंदिर, रायपुर के महामाया मंदिर समेत 10 मंदिरों में विशेष आरती के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0