कर्मियों ने एचएमएस की सदस्यता ली

Mar 17, 2026 - 09:41
 0  0
कर्मियों ने एचएमएस की सदस्यता ली
भास्कर न्यूज | पटना एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत झिलमिली उपक्षेत्र के सैकड़ों कॉलरी कर्मचारियों ने कोयला हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) यूनियन में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर यूनियन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष हरि यादव, क्षेत्रीय महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, उप क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव राजदेव राम सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वंश गोपाल सिंह की टीम, राजेंद्र शर्मा की टीम, चिंताराम की टीम, सूरज सोनी और हरिहर प्रसाद सहित कई श्रमिकों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। यूनियन पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष हरि यादव ने सभी नए सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एचएमएस यूनियन हमेशा श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूनियन केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रमिकों के घरेलू और सामाजिक कार्यों में भी उनके साथ खड़ी रहती है। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। उपस्थित श्रमिकों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया और सभी ने मिलकर श्रमिक हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0