भाठागांव के भू-माफियाओं पर निगम ने फिर चलाया बुलडोजर:अवैध प्लॉटिंग पर दोबारा कच्ची सड़क बनाने पर अफसरों ने की कार्रवाई, जल्द दर्ज होगी FIR

Mar 15, 2026 - 18:37
 0  0
भाठागांव के भू-माफियाओं पर निगम ने फिर चलाया बुलडोजर:अवैध प्लॉटिंग पर दोबारा कच्ची सड़क बनाने पर अफसरों ने की कार्रवाई, जल्द दर्ज होगी FIR
राजधानी के भाठागांव इलाके में अवैध प्लॉटिंग करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ नगर निगम ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। रविवार 15 मार्च की सुबह भाठगांव में 'शंकरा विहार' के नाम से कॉलोनी बना रहे आरोपियों और जमीन मालिक के खिलाफ दोबारा कार्रवाई शुरू की है। नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम कौशल विहार पहुंची। वहां आरोपियों ने प्लॉट के पास जो सड़कें बनाई थी, उन्हें जेसीबी से उखाड़ दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों ने दोबारा बनाई सड़क शिकायत मिलने के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने 9 मार्च 2026 को पहली बार इस कॉलोनी पर कार्रवाई की थी। जोन-6 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने करीब एक एकड़ जमीन पर बने रास्ते पर बुलडोजर चलवाया था। साथ ही आरोपियों को नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए थे। जोन कमिश्नर की पहली कार्रवाई के बावजूद आरोपियों ने नियमों का पालन नहीं किया और अपने मनमाने तरीके से प्लॉट तक पहुंचने वाली सड़क फिर से बना दी। जब नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ दोबारा कार्रवाई शुरू कर दी। 5 एकड़ में फैला अवैध खेल निगम अधिकारियों के अनुसार, हल्का नंबर 105/60 के अंतर्गत आने वाली 940/1, 940/2, 940/4, 940/8, 940/9, 940/10, 941/1, 941/2, 941/3, 944/1 और 944/2 खसरों पर अवैध प्लॉटिंग की है। करीब 5 एकड़ जमीन पर बिना किसी अनुमति के अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ दोबारा की गई कार्रवाई जोन 6 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने अवैध प्लॉटिंग करने वाले आरोपियों के खिलाफ दोबारा कार्रवाई करने की पुष्टि की है। जोन कमिश्नर के अनुसार कार्रवाई की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाएगी और उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर रायपुर जिला प्रशासन के नायब तहसीलदार प्रवीण परमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि शंकर विहार में भरत भूषण सिंह और कौशल सोनकर द्वारा अवैध प्लॉटिंग करने की शिकायत मिली थी। 9 मार्च को उन पर कार्रवाई भी हुई थी। कार्रवाई के बाद आरोपी ने फिर से मुरुम रोड बना दी थी। रविवार सुबह फिर से कार्रवाई की गई है। अवैध प्लॉटिंग मामले में जमीन मालिक और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0