रायपुर में कारोबारी-कांस्टेबल से 58 लाख की ठगी:ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर ठगों ने इनवेस्ट कराए पैसे, रिटर्न आने से पहले नंबर बंद; पुलिस ने शुरू की जांच

Mar 15, 2026 - 18:37
 0  0
रायपुर में कारोबारी-कांस्टेबल से 58 लाख की ठगी:ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर ठगों ने इनवेस्ट कराए पैसे, रिटर्न आने से पहले नंबर बंद; पुलिस ने शुरू की जांच
राजधानी में साइबर ठगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और 'कलर ट्रेडिंग ' के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक कारोबारी और एक कांस्टेबल को अपना शिकार बनाया है। दोनों मामलों में कुल 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कारोबारी के 25 लाख रुपये होल्ड (रिटर्न) करवा लिए हैं। कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा सुशील कुमार और कांस्टेबल का नाम अजय रत्नाकर बताया जा रहा है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा, कि दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत आने के बाद केस दर्ज करके जांच की जा रही है। साइबर ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर हुई कुछ रकम को होल्ड भी कराया गया है। मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जागरुकता से ही हो सकता है बचाव साइबर सेल के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर आने वाले किसी भी निवेश के लालच में न आएं। 'कलर ट्रेडिंग' या 'कलर प्रेडिक्शन' जैसी ऐप्स पूरी तरह फर्जी होती हैं। यदि आपके साथ भी कोई साइबर ठगी होती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। शुरुआती एक घंटे (गोल्डन आवर) में शिकायत करने पर पैसे वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0