इंदौर में रनवे पर किया रीकार्पेटिंग का काम:इंडिगो की दो फ्लाइटों को करना पड़ा भोपाल डायवर्ट

Mar 9, 2026 - 18:21
 0  0
इंदौर में रनवे पर किया रीकार्पेटिंग का काम:इंडिगो की दो फ्लाइटों को करना पड़ा भोपाल डायवर्ट
इंदौर के देवी अहिल्या होलकर एयरपोर्ट के रनवे पर सोमवार को रीकार्पेटिंग का काम किया गया। रेगुलर निरीक्षण के दौरान रनवे के एक हिस्से में कुछ जगहों पर ढीला बिटुमिन मिला, जिसके बाद सिविल इंजीनियरिंग टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए 20 मिनट के अंदर जरूरी मरम्मत और सफाई काम को पूरा किया। इसके चलते दो यात्री विमामों को भोपाल की ओर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक रनवे की रीकार्पेटिंग का काम सोमवार को किया गया। इंदौर में तेज गर्मी है। रेगुलर निरीक्षण में पाया गया कि ज्यादा तापमान के कारण रनवे के एक हिस्से में डाली गई बिटुमिन की परत ढीली पड़ गई और निर्धारित मानों से ज्यादा ढीली हो गई थी। इसके बाद सिविल इंजीनियरों की टीम ने लगभग 20 मिनट के अंदर ही ये जरूरी काम पूरा कर दिया। इस काम के दौरान इंडिगो की दो फ्लाइटों (दिल्ली-इंदौर) 6E6605 और (रायपुर-इंदौर) 6E6219 को अस्थायी रूप से भोपाल डायवर्ट किया गया। वर्तमान में हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन सामान्य रूप से जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0