रंग पंचमी पर पुलिस की 50 कैमरों से निगरानी:धार के राजगढ़ में तेज रफ्तार वाहन व हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mar 5, 2026 - 16:01
 0  0
रंग पंचमी पर पुलिस की 50 कैमरों से निगरानी:धार के राजगढ़ में तेज रफ्तार वाहन व हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
धार जिले के राजगढ़ में रंग पंचमी के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस बार रंग पंचमी का पर्व पुलिस की 'तीसरी आंख' यानी सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन और राजगढ़ नगर के जनसहयोग से करीब 50 उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के माध्यम से पूरे राजगढ़ नगर की निगरानी की जाएगी। नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों सहित नगर की सीमाओं तक ये कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं। 50 कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देश और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया गया है। पुलिस थाने में स्थापित कंट्रोल रूम में एक विशेष पुलिस जवान तैनात रहेगा, जो सभी 50 कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग करेगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद या भीड़ की असामान्य स्थिति सामने आने पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगा। तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों और हुड़दंग करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0