झितरी डूमर में 20 साल बाद भागवत कथा, गांव भक्तिमय

Feb 27, 2026 - 08:51
 0  0
झितरी डूमर में 20 साल बाद भागवत कथा, गांव भक्तिमय
भास्कर न्यूज | गरियाबंद ग्राम झितरीडूमर में 17 से 25 फरवरी तक 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय आशाराम की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में करीब 20 वर्षों बाद इस तरह का भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजित हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। नौ दिनों तक कथा, पूजन, हवन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्मलाभ प्राप्त किया। इस दौरान कथा वाचन महाराज मनोज दुबे द्वारा किया गया, जिन्होंने श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए धर्म, भक्ति, सेवा और सदाचार का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0