अवैध शराब भट्ठी को हटाने छन्नी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने किया विरोध

Feb 27, 2026 - 08:51
 0  0
अवैध शराब भट्ठी को हटाने छन्नी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने किया विरोध
भास्कर न्यूज| राजनांदगांव गैंदाटोला-नुन्हाटोला मार्ग में संचालित शराब दुकान को हटाने के लिए गैंदाटोला, नुन्हाटोला, खोराटोला, कोलिहालमती, जोशीलमती, लुलीकसा, फाफामार सहित अनेक ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में गुरुवार को पूर्व विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में शराब दुकान को हटाने के लिए शराब दुकान का घेराव किया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गैंदाटोला के क्षेत्रवासियों ने 20 दिनों पूर्व डोंगरगांव अनुविभागीय व दंडाधिकारी को अनुरोध पत्र सौंपे थे। जिसमें कहा गया था कि अगर निर्धारित समय-सीमा में शराब दुकान को नहीं हटाने पर दुकान को घेराव करने की चेतावनी क्षेत्रवासियों द्वारा दी गई थी। तय समय सीमा पर उच्च अधिकारियों द्वारा इस विषय पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जिसको देखते हुए प्रदर्शन किया। जिस जमीन पर शराब दुकान का संचालन हो रहा है, उस जमीन को गैंदाटोला के ही पुरुषोत्तम कंवर व रामसेवक कंवर ने पशुओं के चारागाह के लिए दान में दी थी। किन्तु प्रशासन ने बिना ग्रामीणों की सहमति व बिना ग्रामसभा के निर्णय लिए उक्त भूमि को शराब दुकान के लिए दे दी। शासकीय प्रक्रिया के पालन न होने के कारण विवाद का विषय बन गया है। पानी पाउच, डिस्पोजल, शीशियों को नाले में बहा देते हैं: इस शराब दुकान के पास से गुजरने वाले नाले में नुन्हाटोला के ग्रामीण निस्तारी करते हैं लेकिन शराबियों द्वारा इस नाले में पानी पाउच, डिस्पोजल, शीशियों को नाले में बहा दिया जाता है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस अवैध रूप से संचालित शराब दुकान को यहां से नहीं हटाने के लिए प्रशासन द्वारा सकारात्मक जवाब नहीं दिया जाएगा तब तक हम यहां से हटने वाले नहीं है। लोगों ने कहा विभाग के खिलाफजुर्म दर्ज कराएंगे आंदोलन उपस्थित क्षेत्र की महिलाओं कहा है कि हमें इस रास्ते पर गुजरने के लिए बार-बार सोचना पड़ता है। पूर्व सरकार में पूर्व विधायक छन्नी के द्वारा हमारे गांव में पहुंच मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन इस मार्ग पर अब शराब भट्ठी खोलकर हमारे व हमारे बच्चों के जीवन को नरक के समान कर दिया। अगर प्रशासन इस अवैध रूप संचालित शराब दुकान को हटाने के लिए सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो इसके बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0