बुरहानपुर में दो फीडर पर चलेगा मेंटेनेंस:अलग-अलग समय पर गुरु गोविंद सिंह, चाणक्यपुरी सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित

Feb 17, 2026 - 09:23
 0  0
बुरहानपुर में दो फीडर पर चलेगा मेंटेनेंस:अलग-अलग समय पर गुरु गोविंद सिंह, चाणक्यपुरी सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित
बुरहानपुर में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को दो फीडरों पर आवश्यक रखरखाव कार्य करेगी। इस कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कंपनी के अनुसार, 11 केवी अन्नपूर्णा फीडर पर दोपहर 03:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान हमीदपुरा पुराना, मुर्गी फार्म डी/एल, 16/3 और अन्नपूर्णा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इसी प्रकार, 11 केवी सीके ग्रीन फीडर पर दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक मेंटेनेंस कार्य होगा। इससे सी.के. ग्रीन्स कॉलोनी, सी.के. ग्रैंड, बीज निगम, वल्लभ नगर, गुरु गोविंद सिंह और चाणक्यपुरी जैसे क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि कार्य की आवश्यकतानुसार विद्युत कटौती के समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0