नरसिंहपुर में ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में एक्सीडेंट, VIDEO:बाइक के साथ घिसटाने से युवक की मौत; तीसरी बाइक भी भिड़ी
नरसिंहपुर जिले के करेली में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना रांकई रोड पर सुबह करीब 9 बजे हुई, जब युवक ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। ट्रेन पकड़ने की जल्दी थी पुलिस को घायल युवक से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रानी कमलापति से अधारताल जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन का समय मिलाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। इसी बीच, पीछे से आ रही एक तीसरी बाइक ने भी गिरे हुए बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। वहीं दूसरे बाइक सवार फिरोज खान का करेली अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में मृतक घोषित हादसे में पिपरिया निवासी प्रवीण नौरिया को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोमवार रात सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार और असंतुलित बाइक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। करेली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपस में टकराई बाइक्स करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि रांकई रोड पर दो बाइकों की आपसी भिड़ंत हुई थी, इनमें से एक युवक की मौत हुई है, जिसमें हमने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। अभी अस्पताल से तहरीर नहीं आई है जैसे ही तहरीर आएगी। उसके बाद आगे कि कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0