MSME मंत्री बोले-विधानसभा में विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदाराना:कांग्रेस MLA ने कहा- पीएम ने कहां नाक कटवाई, अमेरिकन्स रील्स बनाकर डाल रहे

Feb 17, 2026 - 09:23
 0  0
MSME मंत्री बोले-विधानसभा में विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदाराना:कांग्रेस MLA ने कहा- पीएम ने कहां नाक कटवाई, अमेरिकन्स रील्स बनाकर डाल रहे
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जैसे ही 'विकसित एमपी' का रोडमैप पढ़ना शुरू किया, विपक्ष ने शोर मचाकर इंदौर दूषित जलकांड, छिंदवाड़ा कफ सिरप से हुई मौतों के मामले पर हंगामा किया। वहीं, सदन के बाहर मोहन सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक आमने-सामने आ गए। एक तरफ 'विकास' की बात हुई, तो दूसरी तरफ सीधा हमला 'देश की नाक' और 'प्रधानमंत्री की रील' तक पहुंच गया। एमएसएमई मंत्री ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा। वहीं, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने पटलवार करते हुए कहा काश्यप साहब अमेरिका की तरफ देख तो लो, आपके प्रधानमंत्री ने नाक कहां से कटाई है। आज जो रील बनाकर अमेरिकन्स भेज रहे हैं, प्रधानमंत्री जी डांस कर रहे हैं। मंत्री बोले- पहली बार किसी IAS को किया सस्पेंड मंत्री चैतन्य काश्यप ने कांग्रेस के इस्तीफे की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि डॉ. मोहन यादव सरकार की कार्य करने की गति से कांग्रेस घबरा गई है। इंदौर मामले में मुख्यमंत्री ने तुरंत एक्शन लिया और प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी आईएएस अधिकारी को सस्पेंड किया है। छिंदवाड़ा में भी त्वरित कार्रवाई की गई है। सरकार इन सभी मुद्दों पर सदन में रिपोर्ट पेश करने वाली है। कांग्रेस को अगर सवाल पूछना है तो चर्चा के लिए आए, संबंधित मंत्री और खुद मुख्यमंत्री जवाब देंगे।' उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा, ‘विजय शाह ने कोर्ट में 4 बार माफी मांगी है या नहीं, इन सब बातों के लिए सदन में चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस का नेतृत्व दिल्ली से लेकर भोपाल तक दिग्भ्रमित है। उन्हें संसदीय मर्यादाओं का पालन करना चाहिए, लेकिन वे केवल हंगामा करना जानते हैं क्योंकि उन्हें विकास का रोडमैप पच नहीं रहा है।’ बरैया ने पीएम पर की टिप्पणी मंत्री चेतन्य काश्यप के बयान पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने पटलवार करते हुए कहा कि काश्यप साहब को इतिहास का ज्ञान नहीं है। पहले गोरों के आदेश लंदन से चलते हैं आज गोरों के आदेश अमेरिका से चल रहे हैं। कांग्रेस के न होने के कारण ही तो ये हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने के बाद विधायक फूल सिंह बरैया ने मंत्री के बयान पर जवाब देते हुए कहा- काश्यप साहब अमेरिका की तरफ देख तो लो, आपके प्रधानमंत्री जी ने नाक कहां से कटाई है आज जो रील बनाकर अमेरिकन्स भेज रहे हैं। प्रधानमंत्री जी डांस कर रहे हैं। चेतन्य काश्यप जी, अपनी दिल्ली सरकार से कहो कि अमेरिका से कम से कम बैन तो लगवाओ, हमारे देश का प्रधानमंत्री को आप उसको डांस करवा रहे हो। ये कांग्रेस न होने के कारण ही हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0