आदिवासी छात्रा की मौत, टीआई-एसआई को हटाने की मांग:लोगों का प्रदर्शन, विधायक ने एएसपी से फोन लगाकर शिकायत की

Feb 14, 2026 - 14:49
 0  0
आदिवासी छात्रा की मौत, टीआई-एसआई को हटाने की मांग:लोगों का प्रदर्शन, विधायक ने एएसपी से फोन लगाकर शिकायत की
खरगोन के चैनपुर में 10वीं की आदिवासी छात्रा की मौत के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को गुस्साए आदिवासी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने टीआई और एसआई को हटाने की मांग की। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने एएसपी को फोन लगाकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। बीट प्रभारी सब इंस्पेक्टर लखमेसिंह सोलंकी और चैनपुर थाना प्रभारी गहलोद सेमलिया को हटाने की मांग की है। विधायक डोडियार ने एएसपी बिट्टू सहगल को बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के फेफड़ों में पानी नहीं मिला है, जिससे हत्या का शक और बढ़ गया है। संदेह है कि उसकी पहले हत्या की गई फिर शव को कुएं में फेंका गया था। एक सप्ताह में कार्रवाई के आश्वासन पर माने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विधायक को आश्वासन दिया कि मामले की जांच भीकनगांव एसडीओपी राकेश आर्य को सौंपी जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के आश्वासन पर फिलहाल प्रदर्शन रोक दिया गया है। सप्ताह भर में उचित कार्रवाई नहीं होने पर डोडियार ने बड़े पैमाने पर आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने मामले की जांच पर लगातार नजर रखने और इसे विधानसभा में उठाने की बात कही है। आदीवासी छात्रा की संदिग्ध मौत घटना 26 जनवरी की है, जब 10वीं की आदीवासी छात्रा स्कूल गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। पांच दिन बाद उसका शव आभापुरी स्थित एक कुएं में मिला। छात्रा अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों को छात्रा की हत्या की आशंका है। इस घटना से नाराज परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0