शाजापुर में घर से चोरी करती 4 महिलाएं पकड़ीं:ग्रामीणों ने आभूषण और नकदी बरामद कर माफी मांगने के बाद छोड़ा

Feb 14, 2026 - 14:49
 0  0
शाजापुर में घर से चोरी करती 4 महिलाएं पकड़ीं:ग्रामीणों ने आभूषण और नकदी बरामद कर माफी मांगने के बाद छोड़ा
शाजापुर जिले के कुड़ाना गांव में शुक्रवार को एक घर में चोरी करते हुए चार महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनके पास से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की। इस पूरी घटना का एक वीडियो शनिवार को सामने आया है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं से पूछताछ करते हुए चोरी का सामान बरामद किया। चोरों ने घर से लगभग एक किलोग्राम चांदी और 5 हजार रुपए नकद चुराए थे। ग्रामीणों ने महिलाओं को पकड़ने के बाद उनसे चोरी का सामान वापस ले लिया। वीडियो में यह पूरी घटना कैद हुई है। महिलाओं को माफी मांगे जाने के बाद छोड़ा हालांकि, इस मामले में फरियादी की ओर से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने महिलाओं को माफी मांगे जाने के बाद छोड़ दिया था। वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच की बात कह रही है। गुलाना चौकी प्रभारी घनश्याम दास बैरागी ने बताया कि वीडियो के जरिए चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस फरियादी की तलाश कर चोरी करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0