बुरहानपुर के उद्योगों को बजट 2026 से मिलेगा बढ़ावा:सांसद गजेंद्र पटेल बोले- मेगा टेक्सटाइल, खादी और रोजगार के नए अवसर
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 के प्रावधानों को आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार शाम 5 बजे बुरहानपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और खरगोन लोकसभा क्षेत्र से सांसद गजेंद्र सिंह पटेल शामिल हुए। उन्होंने बजट में किए गए प्रावधानों से अवगत कराया। सांसद गजेंद्र पटेल ने बताया कि केंद्रीय बजट में बुरहानपुर के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इससे यहां मेगा टेक्सटाइल यूनिटों को फायदा मिलेगा। पावरलूम यूनिटों में नए उत्पादों का निर्माण होगा, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग बढ़ेगी। भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर
उन्होंने यह भी बताया कि बुरहानपुर में खादी को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिससे यहां के बुनकरों को एक नया बाजार मिलेगा। यहां विभिन्न प्रकार के कपड़े बनेंगे, जिनमें मेडिकल मास्क से लेकर गाड़ी के सीट कवर तक शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, धार में चल रही पीएम मित्र योजना का लाभ बुरहानपुर के किसान अपना कपास बेचकर उठा सकते हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। पटेल ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि कांग्रेस के शासनकाल में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था था, जबकि आज यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा है। 1 फरवरी को पेश किया गया यह बजट भारत के समग्र विकास के लिए है, जो 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास' के सिद्धांत पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई तकनीक के आधार पर नए उद्योग-धंधे स्थापित करना और पुराने उद्योगों को उन्नत करना प्रमुख उद्देश्य है। यह बजट 2047 के विकसित भारत की शुरुआत करने वाला है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की चिंताओं का ध्यान रखा गया है। दूसरे देशों की तरह यहां भी होगा मशीनों का निर्माण
सांसद पटेल ने कहा नई टेक्नालॉजी के आधार पर दूसरे देशों ने विकास किया है। अब भारत में भी मशीनों का निर्माण होगा। पहले चंद्रायान पर कोई पहुंच नहीं सकता। मोदी जी की सरकार में यह संभव हो पाया। कोरोना की वैक्सीन का निर्माण हमारे लोगों ने हमारे देश में किया। जिस तरह दूसरे देशों ने विकास किया उसी तरह अब भारत भी यहीं निर्माण करेगा। नए रोजगार के साधन विकसित होंगे। महिलाओं के कार्यक्रम, आदिवासी युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। इस बजट का उद्देश्य आर्थिक विकास को तेज करना, उत्पादकता बढ़ाना। आकांक्षाएं पूरी करना है। इस दौरान नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने सहित अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0