मंडला में अवैध रेत परिवहन करते 6 ट्रैक्टर जब्त:3 बिना नंबर के वाहन भी शामिल, खनिज अधिकारी-आरोपियों पर मामला दर्ज

Feb 7, 2026 - 19:25
 0  0
मंडला में अवैध रेत परिवहन करते 6 ट्रैक्टर जब्त:3 बिना नंबर के वाहन भी शामिल, खनिज अधिकारी-आरोपियों पर मामला दर्ज
मंडला जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद कामता माल क्षेत्र से छह वाहनों को जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए कुल छह ट्रैक्टर पकड़े गए। इनमें तीन ट्रैक्टरों पर नंबर अंकित थे (एमपी 51 एए 1174, एमपी 51 जीडी 6792, एमपी 51 एए 8789), जबकि तीन अन्य ट्रैक्टर बिना नंबर के थे। इन बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों की पहचान उनके चेसिस नंबर के आधार पर की गई है। जब्त किए गए ट्रैक्टरों में महिंद्रा, पावर ट्रेक और आइशर कंपनियों के वाहन शामिल हैं। खनिज अधिकारी हितेश बिसेन ने बताया कि सभी जब्त वाहनों को राजस्व विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। इन्हें टाटरी चौकी प्रभारी की सुपुर्दगी में शासकीय अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहनों के खिलाफ मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, बिना नंबर वाले ट्रैक्टरों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0