महिला क्लर्क के सरकारी मकान में चोरी:बाथरुम की जाली तोड़ घुसे चोर, ज्वेलरी और कैश चुराया; मुहं पर कपड़ा बांधे दिखे तीन लोग

Feb 5, 2026 - 08:21
 0  0
महिला क्लर्क के सरकारी मकान में चोरी:बाथरुम की जाली तोड़ घुसे चोर, ज्वेलरी और कैश चुराया; मुहं पर कपड़ा बांधे दिखे तीन लोग
रतलाम के जावरा में पोलिटेक्निक कॉलेज में पदस्थ महिला क्लर्क के सरकारी मकान पर चोरी की वारदात हो गई। वारदात के समय क्लर्क अपनी दो बेटियों के साथ घर में ही सोई थी।चोर बाथरुम की खिड़की की जाली तोड़ घर में घुसे। आलमारी से सोने-चांदी की ज्वेलरी व करीब 33 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए। वारदात जावरा सिटी थाना अंतर्गत क्षेत्र की है। क्लर्क की रिपोर्ट पर थाने पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। चोरी की घटना मंगलवार-बुधवार तड़के 4 बजे की है। महिला क्लर्क पोलेटेक्निक कॉलेज जावरा के परिसर में शासकीय मकान में अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। 4 फरवरी की रात करीबन 12.30 बजे खाना खाकर वह बेटियों के साथ सो गई थी। सुबह करीब 4 बजे अज्ञात व्यक्ति मकान के साईट में बाथरुम की खिडकी की जाली तोडकर घर में घुस गए। जिस कमरे में क्लर्क अपनी बेटियों के साथ सो रही थी उसके पास वाले कमरे में रखी अलमारी में से बदमाश सोने के दो मंगलसुत्र, सोने की कान की बाली, सोने की एक अंगुठी व चांदी के जेवर करीबन आधा किलो चुरा ले गए। साथ ही 33 हजार रुपए नगदी भी चुरा ले गए। आवाज आने पर खुली नींद घर मे आवाज आने पर क्लर्क की नींद खुली। पास के कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का सारा सारा सामान बिखरा था। घर के बाहर देखा तो जाते हुए तीन व्यक्ति दिखे। जिन्होंने अपना चेहरा बांध रखा था। इसके बाद उन्होंने पडोसियों को सूचना दी। पड़ोसी आए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास चोरों की तलाश में जुटी। बुधवार रात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0