तेज हवा के कारण खेत से गांव तक फैली आग:श्योपुर की बड़ौदा तहसील की घटना, ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की

May 5, 2025 - 16:41
 0  0
तेज हवा के कारण खेत से गांव तक फैली आग:श्योपुर की बड़ौदा तहसील की घटना, ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की
श्योपुर जिले के बड़ौदा तहसील के कलोनी गांव में सोमवार दोपहर खेतों में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गांव तक पहुंच गई। किसान रामजी लाल और धारा सिंह के घरों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। उनके यहां 20 ट्रॉली से अधिक भूसा, पाइप, कंडे का टोपा, कूलर, पंखे और चारपाई जल गई। खेतों में स्थित बोरवेल पर रखे केवड़ स्टार्टर, पाइप और मोटर भी आग की चपेट में आ गए। आग की सूचना मिलते ही पूरे गांव के लोग आग बुझाने के लिए एकजुट हुए। स्थानीय निवासी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची। बड़ौदा क्षेत्र में केवल एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी है, जो आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अगर गांव के लोग मिलकर आग नहीं बुझाते तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द से जल्द नुकसान का मुआयना कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0