बैतूल में लापरवाही पर अफसरों पर लगेगा जुर्माना:कलेक्टर ने दिए निर्देश; समयसीमा में काम नहीं करने वालों पर 500 से 5 हजार तक जुर्माना

May 5, 2025 - 16:41
 0  1
बैतूल में लापरवाही पर अफसरों पर लगेगा जुर्माना:कलेक्टर ने दिए निर्देश; समयसीमा में काम नहीं करने वालों पर 500 से 5 हजार तक जुर्माना
बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक में कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि निर्धारित समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण नहीं करने वाले अफसरों पर सीधे जुर्माना लगेगा। सामान्य मामलों में 500 रुपए और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आने वाले मामलों में यह जुर्माना 5 हजार रुपए तक हो सकता है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर कार्यालय से जुड़े मामलों में डिप्टी कलेक्टर जिम्मेदार होंगे, जबकि जिला पंचायत के मामलों में परियोजना अधिकारी जवाबदेह रहेंगे। सभी को समयबद्ध काम करना अनिवार्य होगा। CM हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही पर नाराजगी बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की भी समीक्षा की गई। सूर्यवंशी ने कहा कि हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों का समय पर और संतोषजनक निराकरण जरूरी है। इसमें लापरवाही नहीं चलेगी, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल गंगा अभियान पर खास फोकस उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान को प्राथमिकता देने की बात कही। अमृत सरोवर, खेत तालाब और अन्य जल संरचनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर पालिका अधिकारियों को एफआरए प्लांट और ग्रीन हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट्स में गति लाने के लिए कहा गया। समग्र ई-केवाईसी के लक्ष्य पूरे करें कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि वे समग्र ईकेवाईसी के शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने इसे प्राथमिकता में रखने की बात कही। ई-ऑफिस नहीं तो सैलरी रोकेंगे बैठक में कलेक्टर ने आबकारी विभाग के कामकाज पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक ई-ऑफिस शुरू न करने पर जिला आबकारी अधिकारी का वेतन रोका जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0