कवर्धा SP बोले- प्रमोशन में भेदभाव किया जा रहा:धर्मेंद्र सिंह ने कहा- मेरे बैच के कई अधिकारी DIG बने, मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

Jan 29, 2026 - 09:04
 0  0
कवर्धा SP बोले- प्रमोशन में भेदभाव किया जा रहा:धर्मेंद्र सिंह ने कहा- मेरे बैच के कई अधिकारी DIG बने, मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हाल ही में IPS अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं, लेकिन कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने प्रमोशन प्रक्रिया में अपने साथ अन्याय और भेदभाव होने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्य सचिव और डीजीपी को लेटर लिखा है। एसपी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मेरे ही बैच के कई अधिकारियों को डीआईजी बना दिया गया। लेटर में कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और सभी योग्यताएं होने के बावजूद उन्हें प्रमोशन नहीं दिया गया, जबकि अन्य अधिकारियों को प्रमोट कर दिया गया। उन्होंने मांग की है कि प्रमोशन की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की जाए और उनके मामले पर दोबारा विचार किया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। पढ़ें लेटर की कॉपी- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 23 जनवरी को 16 IPS अफसरों के प्रमोशन हुआ। जिसमें 2001 बैच के आनंद छाबड़ा ADG बने। 2008 बैच के प्रशांत अग्रवाल, मिलन कुर्रे, नीतू कमल और डी श्रवण को IG पद पर पदोन्नत किया गया। 2012 बैच के 8 अधिकारी DIG बनाए गए और अभिषेक पल्लव, मोहित गर्ग सहित 4 अधिकारी SSP पद पर प्रमोट हुए। जानिए कवर्धा SP ने क्या कहा ? कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे अब तक जूनियर स्केल और सीनियर स्केल का प्रमोशन नहीं दिया गया है। मैं 2012 बैच का आईपीएस अधिकारी हूं। मेरे ही बैच के कई अधिकारियों को डीआईजी बना दिया गया है, लेकिन मुझे प्रमोशन नहीं मिला। इससे मुझे लगता है कि मेरे साथ भेदभाव किया जा रहा है। मेरे बारे में कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में मेरे खिलाफ एक मामला है। उस मामले में पहले ही खात्मा हो चुका था, लेकिन कोर्ट से उसे मंजूरी नहीं मिली और जांच जारी बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे ही बैच के अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी ऐसे ही मामले दर्ज थे, फिर भी उन्हें प्रमोशन दे दिया गया। भारत सरकार के प्रमोशन नियमों के अनुसार किसी अधिकारी का प्रमोशन तभी रोका जा सकता है, जब वह निलंबित हो। उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही हो या कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल हुआ हो। मैं इन तीनों ही स्थितियों में नहीं आता हूं। इसके बावजूद मेरे तीन प्रमोशन रोक दिए गए हैं। इसी वजह से मैंने यह पत्र लिखा है। धर्मेंद्र यादव के बारे जानिए आईपीएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ कैडर से हैं। वे वर्तमान में कवर्धा जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं और अपने कार्यों को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने और पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने के लिए की गई उनकी पहलें खास तौर पर सराही गई हैं। उन्होंने प्रमोशन प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री सहित शासन के शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। ……………………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का प्रमोशन:IPS छाबड़ा एडीजी, IPS प्रशांत अग्रवाल बने IG; 16 अफसरों के प्रमोशन का गृह विभाग ने जारी किए आदेश छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत अलग-अलग बैच के कई अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने औपचारिक आदेश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0