प्रेम विवाह करने पर परिजनों कर रहे परेशान:जोड़े ने SP ऑफिस में लगाई रक्षा की गुहार; युवक बोला- हम बालिग है, मर्जी से शादी की

May 5, 2025 - 16:41
 0  0
प्रेम विवाह करने पर परिजनों कर रहे परेशान:जोड़े ने SP ऑफिस में लगाई रक्षा की गुहार; युवक बोला- हम बालिग है, मर्जी से शादी की
छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने अपने स्कूल के दिनों में शुरू हुए प्यार को शादी में बदल दिया। 12 अप्रैल को उन्होंने विवाह कर लिया, लेकिन लड़की के परिजन इस रिश्ते से नाराज हैं। परिजनों की आपत्ति और दबाव से परेशान होकर प्रेमी जोड़े ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की। प्रेमिका बोलीं- परिजन कर रहे परेशान ग्राम किशनपुरा निवासी सरस्वती कुशवाहा ने बताया कि वह बकस्वाहा के पुष्पेंद्र लोधी से लंबे समय से प्रेम करती थी। दोनों ने हाल ही में स्वेच्छा से शादी की है। लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे और उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। प्रेमी ने कहा- हम बालिग हैं, किसी दबाव में नहीं पुष्पेंद्र लोधी ने बताया कि उनका विवाह पूरी तरह स्वेच्छा से हुआ है। उन्होंने कहा, "हम दोनों बालिग हैं, हमने अपनी मर्जी से शादी की है। हम एक-दूसरे के साथ खुश हैं और अब सिर्फ सुरक्षित रहना चाहते हैं।" एसपी ऑफिस में दिया आवेदन, सुरक्षा की मांग प्रेमी जोड़े ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर कहा कि परिजनों से उन्हें खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने साफ किया कि वे किसी भी दबाव में नहीं हैं और कानूनी रूप से शादी की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0