फाइनल में पंजाब की टीम से छत्तीसगढ़ को मिली हार

Jan 22, 2026 - 09:39
 0  0
फाइनल में पंजाब की टीम से छत्तीसगढ़ को मिली हार
भास्कर न्यूज | बेमेतरा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 20 जनवरी तक रायपुर में राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में गतका 17 वर्ष आयु वर्ग खेल में छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल जेवरा विद्यालय की प्रियंका साहू ने शानदार प्रदर्शन कर फर्री सोंटी टीम इवेंट मे रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता के पहले मैच में आंध्रा प्रदेश की टीम को 95-70 से क़्वार्टर फाइनल में जम्मू कश्मीर को 115-85 से सेमीफाइनल में मजबूत तमिलनाडु की टीम 115 - 105 से हराकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मे चंडीगढ की टीम से छत्तीसगढ़ की टीम रोमांचक मैच में 90 - 85 अंको से पराजित होकर रजत पदक जीतने में सफल रही। बेमेतरा की रोशनी यदु ने सिंगल सोंटी टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को रजत पदक तक पहुंचाया। इस प्रतियोगिता में प्रियंका साहू व रौशनी यदु को पदक जीतने पर बेमेतरा डीईओ जीआर चतुर्वेदी, सहायक संचालक एसपी कौशले, जेवरा स्कूल प्राचार्य मंगेश कुलकर्णी, सोमेश्वर देवांगन,बेमेतरा जिला गतका संघ अध्यक्ष जगजीत सिंह,सचिव अजय वर्मा, कोच नेहा वर्मा,दीपांकर मिर्जा, शाला प्रबंधन समिति जेवरा अध्यक्ष महेन्द्र पाटिल समेत अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ की टीम ने पहले मैच में आंध्रप्रदेश को 70-55 से मध्य प्रदेश को 55-50 से सेमीफाइनल में हराया। फाइनल में पंजाब की टीम से 95-80 से पराजित होकर रजत पदक जीतने में सफल रही। टीम के कोच व पीटीआई शिक्षक जेवरा मृत्युंजय शर्मा थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0