ASP स्टिंग वायरल VIDEO...पेंड्रा एडिशनल SP सस्पेंड, PHQ अटैच:कहा था- कमिटमेंट पूरी करो, वरना टीम को रेड मारने भेजूंगा, कारोबारी बोला- 30,000 कमीशन देता था

Jan 22, 2026 - 09:39
 0  0
ASP स्टिंग वायरल VIDEO...पेंड्रा एडिशनल SP सस्पेंड, PHQ अटैच:कहा था- कमिटमेंट पूरी करो, वरना टीम को रेड मारने भेजूंगा, कारोबारी बोला- 30,000 कमीशन देता था
बिलासपुर सिटी के तत्कालीन ASP राजेंद्र जायसवाल और एक्वा स्पा सेंटर संचालक अमन सेन स्टिंग वीडियो केस में गृह विभाग ने ASP को सस्पेंड कर दिया है। रायपुर में पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है। ASP राजेंद्र जायसवाल फिलहाल GPM जिले में पोस्टेड थे। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा था कि धमकाने और वायरल वीडियो के लिए जांच करने और सस्पेंड करने के लिए कहा है। इसके बाद शाम को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं बिलासपुर IG डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर SSP रजनेश सिंह जांच कर रहे हैं। 7 दिन के अंदर बिलासपुर IG को रिपोर्ट सौंपेंगे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्पा सेंटर संचालक अमन सेन और 36 मॉल के मैनेजर आशीष सिंह चंदेल एडिशनल एसपी रहे राजेंद्र जायसवाल के दफ्तर में पहुंचते हैं। दफ्तर में पहुंचते ही एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल स्पा सेंटर संचालक से पूछते हैं कि तुम्हें काम नहीं करना है क्या? इसके बाद स्पा संचालक कहता है कि काम तो कर ही रहे हैं सर। एडिशनल एसपी कहते हैं कि जिसके माध्यम से तुम आए हो, इसलिए मैं कुछ नहीं कहता, लेकिन जो कमिटमेंट है, वह हो जानी चाहिए। नहीं तो टीम भेजूंगा, फिर रेड मारने। मुझे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन तुम्हें बहुत फर्क पड़ जाएगा। ASP राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि मेरी छवि खराब की जा रही है। वहीं स्पा सेंटर संचालक ने कहा कि ASP को 30 हजार कमीशन देता था। आरोपों की जांच SSP रजनेश सिंह कर रहे हैं। फिलहाल, ASP जायसवाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पोस्टेड हैं। इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में यही हालात है। सरकार कमीशनखोरी में मस्त है। जिस एडिशनल एसपी का वीडियो आया है, उनसे पूछना चाहिए कि ये कमीशन किनके लिए लिया जा रहा था। पढ़िए इस रिपोर्ट में वीडियो में क्या है, क्यों विवाद बढ़ा, क्या है कमीशन और एक्शन की पूरी कहानी ? सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, बिलासपुर सिटी ASP पंकज पटेल और सिविल CSP निमितेश सिंह की टीम ने 7 जनवरी 2026 को एक्वा स्पा सहित 6 स्पा सेंटर में छापेमारी की थी। इस दौरान SPA सेंटर में कुछ संदिग्ध गतिविधियां और रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं मिले। स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके बाद एक्वा स्पा सेंटर संचालक अमन सेन ने 9 जनवरी 2026 को आईजी से लिखित शिकायत की। स्पा सेंटर संचालक ने लिखा कि सिविल लाइन पुलिस हर महीने अवैध वसूली करती है। पैसे नहीं देने पर बिना कारण स्पा में चेकिंग के नाम पर बदनाम करने और बिजनेस खत्म कर देने की धमकी दी जाती है। सिविल लाइन थाने में 40 हजार रुपए देता था- स्पा सेंटर संचालक स्पा सेंटर संचालक ने लिखित शिकायत में बताया कि कुछ स्थानीय पुलिस कर्मचारी प्रति माह अवैध वसूली करते हैं। मांग पूरी नहीं करने पर बिना किसी ठोस वजह के बार-बार जांच के नाम से दबाव बनाया जाता है। पहले वह सिविल लाइन थाने में 40 हजार रुपए देता था। स्पा सेंटर संचालक ने आगे लिखा कि 40 हजार से घट कर वसूली 25 हजार हुई। इसके बाद अब कहा जा रहा है कि 30 हजार रुपए अलग से एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को देना है। पैसे नहीं देने पर रेड मारने की धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही, बिलासपुर के तत्कालीन ASP राजेंद्र जायसवाल के साथ बातचीत के दौरान चुपके से रिकॉर्ड किया। वीडियो बिलासपुर IG डॉ. संजीव शुक्ला को सबूत के तौर पर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया । मीडियाकर्मियों को भी वीडियो दे दिया। अब जानिए वायरल वीडियो में क्या-क्या है ? पुलिस को बदनाम करने जारी किया वीडियो वहीं वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर सिटी के तत्कालीन ASP राजेंद्र जायसवाल ने बयान जारी किया। उनका कहना है कि वायरल वीडियो 13 दिसंबर 2025 का है। मैं बिलासपुर में एडिशनल एसपी सिटी के पद पर कार्यरत था। उस दौरान युवक मेरे चेंबर में आया था। किसी FIR के संबंध में बात कर रहा था। उन्होंने बताया कि इसके संबंध में मैने पहले ही बता दिया था कि अगर वह संबंधित दस्तावेज लेकर आएगा तो FIR दर्ज की जाएगी। फिर बताया गया कि सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज हो चुकी है। इस दौरान युवक ने पुलिस के खिलाफ अभद्रतापूर्वक बात की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0