बीजापुर इंद्रावती नदी में डोंगी पलटी, 4 लोग बहे:पति-पत्नी 2 बच्चे शामिल, बाजार से लौटते वक्त हादसा; अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं

Jan 22, 2026 - 09:39
 0  0
बीजापुर इंद्रावती नदी में डोंगी पलटी, 4 लोग बहे:पति-पत्नी 2 बच्चे शामिल, बाजार से लौटते वक्त हादसा; अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में इंद्रावती नदी में डोंगी पलटने से एक ही परिवार के 4 लोग तेज बहाव में बह गए। लापता लोगों में एक ही परिवार के पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल हैं। डोंगी में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला को स्थानीय लोगों ने बचा लिया था। बाकी 4 की तलाश की गई लेकिन रात तक उनका पता नहीं चल सका। घटना 21 जनवरी की शाम करीब 5 बजे भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उसपरी झिल्ली घाट पर हुई। सभी पीड़ित इंद्रावती नदी पार स्थित बोड़गा गांव के रहने वाले थे। वे बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी डोंगी अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है सुबह तक रेस्क्यू शुरू नहीं हुआ है। गाड़ी खराब होने से नहीं पहुंची मोटरबोट जानकारी के मुताबिक, इंद्रावती नदी जिले से 80 किलोमीटर दूर है। आज सुबह नगर सेना की टीम मोटरबोट से जा रही थी रास्ते में गाड़ी खराब होने की वजह से अभी तक घाट पर मोटरबोट नहीं पहुंच सकी है। सर्चिंग का काम शुरू नहीं हो पाया है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भी उसपरी घाट पहुंचे हैं। घटना वाली रात विधायक ने बोडगा गांव के लोगों से फ़ोन पर बातचीत कर जानकारी ली थी। अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। राजस्व विभाग की टीम अभी मौके पर पहुंच रही है। बाजार से लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा बीएमओ भैरमगढ़ रमेश तिग्गा ने बताया की एक पुरुष एक महिला दो बच्चे बहे सहित कुल 4 लोग लापता हैं। महिला जो बच गई है वो अपने गांव बोड़गा लौट गई। नदी से गांव वालों ने उन्हें बचा लिया था। उसपरी घाट से बोडगा गांव से करीब 7 किलोमीटर दूर है। उस परी बाजार आकर वापिस गांव लौटने के दौरान हादसा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है। रात भर चला रेस्क्यू तहसीलदार सूर्यकांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थीं। नगर सेना (होमगार्ड) को भी सूचित कर बुलाया गया। शाम होने के कारण बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका। नगर सेना की टीम ने आज सुबह मोटर बोट की सहायता से लापता लोगों की तलाश करेगी। हालांकि तलाशी अब तक शुरू नहीं हो पाई है। हर साल होते है कई हादसे इंद्रावती नदी के पार स्थित दर्जनों गांवों के निवासियों के लिए पीडीएस राशन लाने या बाजार आने-जाने के लिए डोंगी ही एकमात्र साधन है। इस नदी के घाटों पर डोंगी पलटने से हर साल कई लोगों की जान चली जाती है। यह वही उसपरी घाट है, जिसे पार कर सेंट्रल कमेटी सदस्य रूपेश अपने 140 साथियों के साथ हथियार लेकर नाव से आत्मसमर्पण करने आया था। .................... इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें... पैरेंट्स से कहा- मैं फेलियर हूं, फिर दे दी जान: 4 दिन बाद इंद्रावती नदी में मिली JEE स्टूडेंट की लाश, पिता साउथ-अफ्रीका में इंजीनियर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंद्रावती नदी के पुल में कूदे नाबालिग छात्र का शव 4 दिन बाद मिला है। सुसाइड से पहले अंश श्रीवास्तव (17 साल) ने अपने पैरेंट्स के लिए डिजिटल रूप में एक नोट लिखकर खुद को फेलियर बताया था। उसने नोट में लिखा था 'सॉरी मम्मी-पापा, मैं कुछ नहीं कर पाया। मैं फेलियर हूं।' पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0