अशोकनगर में प्लॉट विवाद में बुजुर्ग को पीटा, घसीटा:अस्पताल में मौत; परिजनों ने चक्काजाम किया, हत्या का केस दर्ज

Jan 2, 2026 - 16:07
 0  0
अशोकनगर में प्लॉट विवाद में बुजुर्ग को पीटा, घसीटा:अस्पताल में मौत; परिजनों ने चक्काजाम किया, हत्या का केस दर्ज
अशोकनगर जिले के पिपरई में प्लॉट विवाद को लेकर 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चिकमंगलू निवासी कल्लू अहिरवार को कुछ लोगों ने रात के समय पीटा और घसीटा, जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मारपीट और घसीटने से कल्लू अहिरवार का चेहरा सूज गया था। उन्हें घसीटते हुए का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट में भी चोट लगी थी। कल्लू अहिरवार को रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। शव रखकर केस दर्ज करने की मांग की बुजुर्ग की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने रामलीला मैदान के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ओपी मिश्रा, मुंगावली थाना प्रभारी अरविंद सिंह कछुवाह, सहराई थाना प्रभारी धर्मेश दांगी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। कुछ देर बाद मुंगावली एसडीएम इसरार खान ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की। CCTV में बुजुर्ग के साथ मारपीट कैद परिजनों के चक्काजाम के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें कुछ लोग कल्लू अहिरवार के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिए। इसके आधार पर पुलिस ने जगदीश कोरी, प्रेमनारायण कोरी, सर्जन कटारिया सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। लगभग 6 घंटे तक चले इस चक्काजाम के दौरान छोटे वाहन गलियों से निकलते रहे। जाम हटने के बाद आवागमन सामान्य हो सका। घटना के संबंध में बताया गया है कि जगदीश कोरी और कल्लू अहिरवार के बीच पहले भी विवाद हुआ था। रात के समय जगदीश, प्रेमनारायण और सर्जन कल्लू के प्लॉट पर लकड़ियां डाल रहे थे, तभी यह विवाद हुआ। कल्लू अहिरवार अकेला रहता था। तीनों ने मिलकर बुरी तरह से पीटा था। एफआईआर में परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात के समय मारपीट के बाद मामला शांत हो गया था। दूसरे पक्ष से भी किसी को चोट लगी थी। दोनों पक्षों ने बात करके आपस में राजीनामा कर लिया था जिस वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0