बालाघाट में भोपाल ने जीता मप्र हॉकी मेन्स स्टेट टूर्नामेंट:मंदसौर को 4-1 से हराया, ग्वालियर तीसरे स्थान पर रहा

Dec 31, 2025 - 19:34
 0  0
बालाघाट में भोपाल ने जीता मप्र हॉकी मेन्स स्टेट टूर्नामेंट:मंदसौर को 4-1 से हराया, ग्वालियर तीसरे स्थान पर रहा
बालाघाट के शहीद चंद्रशेखर एस्टोटर्फ मैदान पर बुधवार को हॉकी का रोमांच रहा। स्व. रमणिकलाल त्रिवेदी स्मृति राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भोपाल ने मंदसौर को 4-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। खेल की शुरुआत में मंदसौर के खिलाड़ी अक्षय दुबे ने पहला गोल कर बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे हाफ में भोपाल ने जोरदार वापसी की और एक के बाद एक चार गोल दागकर मैच जीत लिया। मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का दम भोपाल की इस जीत में ओशाफुर रहमान का अहम रोल रहा, जिन्होंने दो गोल किए। वहीं अलीशान और जमील खान ने भी एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले, तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में ग्वालियर ने जबलपुर को 6-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की की। समापन समारोह में कलेक्टर मृणाल मीणा और अन्य अतिथियों ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और इनाम बांटे। हॉकी का गढ़ बन रहा है बालाघाट टूर्नामेंट के दौरान कलेक्टर मृणाल मीणा ने कहा कि नया टर्फ मैदान बनने के बाद से बालाघाट में हॉकी को नई पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि अब 11 जनवरी से यहां 'ऑल इंडिया स्वर्ण कप' का आयोजन होगा। हॉकी मध्य प्रदेश के सचिव लोक बहादुर सिंह ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश में हॉकी नई ऊंचाइयों पर जाएगी। खेल प्रेमियों में दिखा भारी उत्साह नेहरू स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी ने बताया कि शहर में लगातार हो रहे टूर्नामेंट से युवाओं और दर्शकों के बीच हॉकी को लेकर काफी क्रेज बढ़ा है। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में जिले के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों और क्लब के सदस्यों का बड़ा योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0