अनूपपुर के खिलाड़ियों ने जीता राष्ट्रीय कबड्डी का खिताब:प्रभारी कलेक्टर ने मुलाकात कर दी बधाई और शुभकामनाएं

Dec 31, 2025 - 19:34
 0  0
अनूपपुर के खिलाड़ियों ने जीता राष्ट्रीय कबड्डी का खिताब:प्रभारी कलेक्टर ने मुलाकात कर दी बधाई और शुभकामनाएं
अनूपपुर के खिलाड़ियों ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुई राष्ट्रीय पेसा महोत्सव की कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के लिए राष्ट्रीय खिताब जीता हैं। बुधवार को इन विजेता खिलाड़ियों से प्रभारी कलेक्टर अर्चना कुमारी ने मुलाकात की। पुरुष वर्ग में टीम ने जीता खिताब इस प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभागियों ने मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। पुरुष वर्ग में टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए एक बड़ी जीत बताया। खिलाड़ियों का कहना था कि राष्ट्रीय स्तर पर दो खिताब जीतना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस जीत से महिला और पुरुष खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ा है। मध्य प्रदेश की टीम में अनूपपुर जिले से पुरुष वर्ग में बसंत कुमार सिंह, विक्रम सिंह, त्रिवेंद्र कुमार सिंह और गोपाल सिंह शामिल थे। महिला वर्ग में पार्वती सिंह, सुषमा रानी, चित्रा कोल और मोनू सिंह धुर्वे ने हिस्सा लिया। प्रभारी कलेक्टर ने दी बधाई टीम का नेतृत्व पेसा के जिला समन्वयक राजेश सिंह और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के विकासखंड समन्वयक (कोतमा) मिथिलेश सिंह नेताम ने किया। विशाखापट्टनम से लौटने के बाद, अनूपपुर जिले के इन प्रतिभागियों ने प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी से मुलाकात की। प्रभारी कलेक्टर ने खिलाड़ियों को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं, साथ ही उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0