पुलिस सर्चिंग से डरे बदमाश, 32 बकरियां छोड़कर भागे:पांच दिन पहले कुसमुही जंगल से लूटी गई थीं, 4 अब भी गायब; आरोपियों की तलाश जारी

Dec 26, 2025 - 09:55
 0  0
पुलिस सर्चिंग से डरे बदमाश, 32 बकरियां छोड़कर भागे:पांच दिन पहले कुसमुही जंगल से लूटी गई थीं, 4 अब भी गायब; आरोपियों की तलाश जारी
कुसमुही जंगल में चरवाहों से लूटी गई बकरियों के मामले में पुलिस की लगातार सर्चिंग से बदमाश घबरा गए और जान बचाने के लिए बकरियों को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 32 बकरियां बरामद कर ली हैं, जबकि चार बकरियों और आरोपियों की तलाश जारी है। उत्तर प्रदेश के मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण सिंह धुर्वे ने बताया कि 21 दिसंबर की शाम उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमुही जंगल में अज्ञात बदमाशों ने चरवाहों पर कुल्हाड़ी से हमला कर 36 बकरियां लूट ली थीं। इस घटना के बाद मारकुंडी थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई पुलिस पेट्रोलिंग घटना सीमावर्ती क्षेत्र की होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर धारकुंडी, मझगवां, चित्रकूट, बरौंधा और सभापुर थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। लगातार जंगल और बॉर्डर एरिया में सर्चिंग और पेट्रोलिंग की गई, जिससे बदमाशों पर दबाव बढ़ता चला गया। पुलिस के मुताबिक लगातार दबाव और घेराबंदी के चलते बदमाश बकरियों को बाहर नहीं ले जा सके। पकड़े जाने के डर से उन्होंने जंगल में ही बकरियां छोड़ दीं और फरार हो गए। बिछियन की ओर पहुंचा बकरियों का झुंड गुरुवार शाम बकरियों का झुंड जंगल से निकलकर बिछियन गांव की ओर पहुंच गया। वहां बकरियां चरा रही एक महिला ने उन्हें लावारिस हालत में देखा और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बकरियों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। चरवाहों ने की बकरियों की पहचान बरामदगी की जानकारी मारकुंडी थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस पीड़ित चरवाहों को लेकर रात में ही बिछियन पहुंची। चरवाहों ने बकरियों की पहचान की। पंचनामा कार्रवाई के बाद 32 बकरियां उन्हें सुपुर्द कर दी गईं। चार बकरियां अब भी लापता, आरोपियों की तलाश तेज पुलिस ने बताया कि लूट में शामिल कुल 36 बकरियों में से चार अब भी नहीं मिली हैं। उनके साथ ही इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश के लिए जंगल और आसपास के इलाकों में सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0