हनुमना में खेत में मिला नवजात का शव:पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना; ठंड से मौत की आशंका

Dec 26, 2025 - 09:55
 0  0
हनुमना में खेत में मिला नवजात का शव:पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना; ठंड से मौत की आशंका
मऊगंज के हनुमना थाना क्षेत्र के भुवरी गांव में गुरुवार शाम खेत से एक नवजात का शव मिला है। ठंड लगने से बच्ची की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना हनुमना थाना क्षेत्र के सीधी रोड स्थित ग्राम भुवरी प्लॉट के पतेरी मार्ग पर हुई। गांव के रमेश मिश्रा ने खेत में नवजात शिशु का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार किया। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना है पुलिस के अनुसार, नवजात का शव धूल से सना हुआ था और प्रारंभिक तौर पर यह दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। जिस हालत में शव मिला, उससे आशंका है कि बच्ची को रात के अंधेरे में खेत में फेंका गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना भेजा। बीएमओ डॉ. नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि नवजात शिशु का पोस्टमॉर्टम रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल में ही संभव है। रात होने के कारण शव को फिलहाल हनुमना मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0