छोटे भाई ने बड़े भाई को हसिया से मार डाला:सुबह से चल रहा था भाइयों में विवाद, वारदात में पत्नी भी शामिल, दोनों गिरफ्तार

Dec 4, 2025 - 22:26
 0  0
छोटे भाई ने बड़े भाई को हसिया से मार डाला:सुबह से चल रहा था भाइयों में विवाद, वारदात में पत्नी भी शामिल, दोनों गिरफ्तार
भिलाई के पुरैना इलाके में गुरुवार शाम को छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच सुबह से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने हसिये से वार कर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी ने ही अपने पति को हसिया पकड़ाया था, जिससे वार किया गया। यह मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। रोजी मजदूरी करता था बड़ा भाई जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम राजू निर्मलकर (45) है। वह भिलाई-3 के पुरैना का रहने वाला था और मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह से ही राजू और उसके छोटा भाई मुकेश निर्मलकर (43) के बीच विवाद चल रहा था। शाम करीब 6 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने हसिया से अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया। पत्नी ने भी अपने पति को हसिया थमाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ले को लोगों ने भी किया था बीच-बचाव बताया जा रहा है कि सुबह दोनों चाकू लेकर एक-दूसरे से भिड़ रहे थे। मामला बढ़ता देख लोगों ने बीच-बचाव भी किया, लेकिन तनाव बना रहा। शाम को एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान गुस्से में छोटे भाई ने घर में रखा हसिया उठाया और बड़े भाई पर हमला कर दिया। वार पैर पर किया गया था, जिससे खून बहने लगा। एंबुलेंस आने में हुई देरी राजू के जीजा सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें मोहल्ले वालों ने सूचना दी थी कि दोनों भाई चाकू लेकर लड़ रहे हैं। लेकिन वो गए नहीं। बाद में जब विवाद बढ़ने की सूचना मिली तो वो मौके पर गए। वहां देखा कि छोटे भाई ने बड़े भाई के पैर पर हसिया से वार किया था। घायल अवस्था में बड़े भाई को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई। गंभीर चोट और अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0