ऑटो में बैठकर डकैती की योजना बना रहे थे बदमाश:5 युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार; जंगल से 2 बाइक चोर भी पकड़ाए
गुना शहर की कैंट पुलिस ने हाईवे पर डकैती की योजना बनाते पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश एक ऑटो में बैठकर गुना बायपास से गुजरने वाले वाहनों को लूटने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें हथियारों के साथ दबोच लिया। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने जंगल से दो बाइक चोरों को भी पकड़ा है, जिनसे चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। गश्त के दौरान कैंट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिलोनिया चक के कच्चे रास्ते पर निर्माणाधीन पुलिया के पास एक ऑटो में कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां एक काले रंग के ऑटो में चार व्यक्ति और पास ही बाइक पर एक व्यक्ति बैठा मिला। पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 12 बोर की देसी अधिया, 1 जिंदा राउंड, लोहे की एक टामी और पेचकस बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ऑटो और टीवीएस स्पोर्ट बाइक (MP08ZD5798) भी जब्त कर ली है। ये 5 आरोपी हुए गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में जंगल में बाइक बेचने खड़े थे 2 चोर
इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने कंचनपुरा के जंगल में चोरी की बाइक बेचने की फिराक में खड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर पकड़े गए। आरोपियों के नाम अरबाज (पुत्र पप्पू खान) और अरबाज (पुत्र गुलाब उर्फ अयाज खान) बताए गए हैं। दोनों हड्डीमील इलाके के रहने वाले हैं। झाड़ियों में छिपा रखी थीं गाड़ियां, 4 बाइक जब्त
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये बाइक जोन पारदी और उसके दोस्त से बेचने के लिए खरीदी थीं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल की झाड़ियों में छिपाई गई दो और बाइक बरामद कीं। कुल 4 चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। इनकी रही भूमिका
इन दोनों सफल कार्यवाहियों में सीएसपी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी TI अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, राहुल शर्मा, आरक्षक सूर्यभान जाट, राजू बघेल, शुभम रघुवंशी और धर्मेंद्र रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0