नर्मदापुरम में सोहागपुर विधानसभा अव्वल:वोटर लिस्ट सर्वे में 100% काम पूरा, संभाग में दूसरा नंबर; होशंगाबाद सबसे पीछे

Dec 3, 2025 - 08:27
 0  0
नर्मदापुरम में सोहागपुर विधानसभा अव्वल:वोटर लिस्ट सर्वे में 100% काम पूरा, संभाग में दूसरा नंबर; होशंगाबाद सबसे पीछे
प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्य में नर्मदापुरम जिले की सोहागपुर विधानसभा ने बाजी मार ली है। गणना पत्रकों का भराव और डिजिटलाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने में सोहागपुर जिले में पहले और संभाग में दूसरे स्थान पर रही है। एसडीएम प्रियंका भलावी और उनकी टीम ने 2.47 लाख से अधिक मतदाताओं का डेटा निर्धारित समय से पहले अपडेट कर यह रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, प्रदेश में आमला विधानसभा पहले नंबर पर रही है। एसडीएम प्रियंका भलावी ने बताया कि 314 मतदान केंद्रों पर यह अभियान 4 नवंबर से शुरू किया गया था, जिसे मंगलवार (2 दिसंबर) रात को 100% पूर्ण कर लिया गया। यह उपलब्धि बीएलओ, सुपरवाइजर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है। 6,449 नाम हटेंगे, 2.40 लाख का हुआ डिजिटाइजेशन सोहागपुर विधानसभा में कुल 2,47,213 मतदाता हैं। इनमें से 2,40,775 (97.40%) मतदाताओं का डेटा डिजिटाइज हो चुका है। 22 साल बाद हुआ घर-घर सत्यापन एसडीएम ने बताया कि 22 साल बाद हुए इस SIR कार्य के लिए बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) ने घर-घर जाकर डेटा संग्रह किया। जन्म-मृत्यु, निवास और पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसमें राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का भी सहयोग मिला। सबसे ज्यादा वोटर होने के बाद भी सोहागपुर आगे जिले में कुल 9,61,165 मतदाताओं का एसआईआर हो रहा है। सोहागपुर में सबसे ज्यादा (2,47,213) मतदाता होने के बावजूद यहां काम सबसे पहले पूरा हुआ। जिले की अन्य विधानसभाओं का हाल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0