सागर में सट्टा खिलाते 5 सटोरिये गिरफ्तार:कैंट क्षेत्र में दबिश देकर 5 को पकड़ा, नकद और बुकिंग पर्चियां जब्त की

Dec 3, 2025 - 08:27
 0  0
सागर में सट्टा खिलाते 5 सटोरिये गिरफ्तार:कैंट क्षेत्र में दबिश देकर 5 को पकड़ा, नकद और बुकिंग पर्चियां जब्त की
सागर पुलिस ने अवैध शराब, सट्टा और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में कैंट पुलिस ने कजलीवन मैदान और सदर समेत अन्य इलाकों में दबिश देकर 5 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां और 6010 रुपए नकद जब्त किए हैं। दरअसल, एसपी विकास शाहवाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों (शराब, सट्टा, जुआ) पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैंट थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा बुकिंग कर रहे हैं। घेराबंदी कर इन इलाकों में की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सदर कजलीवन मैदान, मढिया विट्ठलनगर और शास्त्री चौक सदर समेत अन्य स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी। ये 5 सटोरिये चढ़े पुलिस के हत्थे सट्टा एक्ट में मामला दर्ज कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि सट्टा बुकिंग करते हुए पांच आरोपी पकड़ाए हैं। आरोपियों के कब्जे से सट्टा बुकिंग पर्ची और नकद 6010 रुपए जब्त किए गए हैं। सभी सटोरियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0