सतना में महिला और जीजा फंदे पर लटके मिले, मौत:पहले शिकायत किए उसी के साथ सुसाइड, ससुर की हत्या में जेल जा चुकी महिला

Nov 18, 2025 - 09:50
 0  0
सतना में महिला और जीजा फंदे पर लटके मिले, मौत:पहले शिकायत किए उसी के साथ सुसाइड, ससुर की हत्या में जेल जा चुकी महिला
सतना जिले के कोठी कस्बे के गढ़ी मोहल्ला में सोमवार दोपहर एक महिला और उसके रिश्ते के जीजा की लाश एक साथ फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिए हैं और जांच शुरू कर दी है। मृतका नेहा कोठी कस्बे के वार्ड-6 में किराए के कमरे में अपने चार वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। उसका पति कभी-कभार आता-जाता था। महिला ब्यूटी पार्लर में काम कर अपना जीवन यापन कर रही थी। पुलिस के अनुसार, नेहा की जान-पहचान कोठी कस्बे में उसकी ननद के देवर रोहित मिश्रा से रिश्तेदारी के कारण हुई। रोहित ने नेहा के प्रति प्यार जताया, जिससे पहले उनके बीच तकरार हुई। नेहा ने कोठी थाने में रोहित के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उसने शिकायत वापस ले ली और पुलिस को लिखित में बताया कि वह किसी कार्रवाई की मांग नहीं करती। इसके बाद दोनों के बीच संबंध मधुर हो गए और अक्सर साथ देखे जाते थे। नेहा और रोहित ने किन कारणों से फांसी लगाई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। पड़ोसी ने ननद के बेटे को दी सूचना सोमवार दोपहर नेहा के घर से बच्चे की रोने की आवाज सुनकर और आवारा मवेशी के घुसने पर किसी पड़ोसी ने उसकी ननद के बेटे को फोन पर सूचना दी। वह इलाज के सिलसिले में सतना में थी। लगभग दो बजे जब वह कोठी लौटकर भाभी के घर पहुंची, तो आंगन में टीनशेड के पास नेहा और रोहित की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिलीं। मां-बेटा सकते में आ गए और तुरंत फंदा काटकर दोनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। फिंगर प्रिंट और सबूत जुटाए गए घटना की सूचना पर थाना प्रभारी और प्रशिक्षु डीएसपी आशुतोष त्यागी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ भी बुलाए गए। पूरे घर की तलाशी और भौतिक साक्ष्य संकलन में प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर खुदकुशी का मामला सामने आया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतकों के शव जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं, जहां मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जमानत पर आने के बाद कोठी में रह रही थी नेहा नेहा द्विवेदी पर अपने ससुर चंद्रभान द्विवेदी (65) की हत्या का मामला दर्ज था। इस मामले में वह छह महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आई थी। 3 जून 2023 को बुजुर्ग की खून से लथपथ लाश बिस्तर पर पड़ी मिली थी। उस दिन कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। प्रारंभिक जांच में नेहा की गतिविधि संदिग्ध पाई गई, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या की घटना कबूल की और बताया कि ससुर ने सुबह बाथरूम जाने के दौरान उसे पकड़ लिया था। अपने बचाव में उसने लकड़ी का डंडा उठाकर ससुर की हत्या कर दी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0