80 वर्षीय वृद्धा को खाट पर अस्पताल ले गए परिजन:सिंगरौली में देर से पहुंची एम्बुलेंस; लोग बोले- क्षेत्र में सड़क-स्वास्थ्य सेवाएं बड़ी समस्या

Nov 18, 2025 - 09:50
 0  0
80 वर्षीय वृद्धा को खाट पर अस्पताल ले गए परिजन:सिंगरौली में देर से पहुंची एम्बुलेंस; लोग बोले- क्षेत्र में सड़क-स्वास्थ्य सेवाएं बड़ी समस्या
सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था और सड़क सुविधा की बदहाल तस्वीर सामने आई है। ग्राम चुरवाही की 80 वर्षीय बिथुनी शाहू को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है। वृद्धा अचानक गंभीर बीमार हुईं तो परिवार ने डायल-100 पर एम्बुलेंस के लिए कॉल किया। लेकिन वह लगभग दो घंटे देर से पहुंची। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उन्हें खाट पर लिटाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना शुरू किया। घर से सड़क तक एक किलोमीटर पगडंडी, वाहन पहुंचना मुश्किल वृद्धा के बेटे प्रदीप शाह ने बताया कि उनके घर से मुख्य सड़क तक करीब एक किलोमीटर लंबा संकरा पगडंडी मार्ग है। इस रास्ते पर वाहन नहीं पहुंच पाते, इसलिए मजबूरी में खाट का सहारा लेना पड़ा। मुख्य मार्ग पर आने के बाद परिजनों ने निजी वाहन से बिथुनी शाहू को जिला अस्पताल सह ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। उपचार मिलने के बाद उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य सेवाएं बड़ी समस्या प्रदीप शाह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा और सड़क निर्माण की स्थिति अब भी बेहद कमजोर है। कई गांवों में अब तक सड़क नहीं पहुंची है, जिसके कारण गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को खाट या चारपाई के सहारे अस्पताल ले जाना पड़ता है। लंबी पगडंडी और एम्बुलेंस की देरी अक्सर बड़ी परेशानी बन जाती है। जिला पंचायत सीईओ बोले- जल्द करेंगे समाधान इस मामले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गेमें ने कहा कि उन्हें गांव में सड़क न होने की जानकारी मिली है। जनपद सीईओ से चर्चा कर इस समस्या का समाधान जल्द निकालने की कोशिश की जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे संवेदनशील गांवों में सड़क और स्वास्थ्य सेवाएं जल्द सुधारकर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0