मंडला NH-30 पर नदी में गिरा ट्रक निकाला:ड्राइवर का अब भी सुराग नहीं, केबिन खाली मिला; SDRF टीम का सर्चिंग अभियान जारी

Nov 15, 2025 - 08:43
 0  0
मंडला NH-30 पर नदी में गिरा ट्रक निकाला:ड्राइवर का अब भी सुराग नहीं, केबिन खाली मिला; SDRF टीम का सर्चिंग अभियान जारी
मंडला में नेशनल हाईवे-30 पर बबेहा पुल पर गिरा ट्रक को शुक्रवार शाम तक बाहर निकाल लिया गया। यह अभियान हादसे के लगभग दो दिन बाद पूरा हुआ। हालांकि, ट्रक का केबिन खाली मिला और ड्राइवर का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बढ़ गई हैं। गुरुवार सुबह जब राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तो पता चला कि नदी में लगभग 30 फीट गहरा पानी था। बरगी बांध के बैकवॉटर के कारण ट्रक पूरी तरह पानी में डूबा हुआ था और ऊपर से दिखाई नहीं दे रहा था। स्थानीय गोताखोर इतनी गहराई तक पहुंचने में असमर्थ थे, जिसके बाद भोपाल में एसडीईआरएफ (राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल) को सूचित किया गया। एसडीईआरएफ की पांच सदस्यीय टीम ने मिलकर निकाला शुक्रवार सुबह एसडीईआरएफ की पांच सदस्यीय टीम, जिसमें दो डीप डाइवर शामिल थे, मंडला पहुंची। टीम के विशेषज्ञ गोताखोर योगेश भिलाला ने पानी के भीतर जाकर ट्रक की स्थिति का आकलन किया और उसे क्रेन से बांधने का काम शुरू किया। दो बार चेन टूटने के बाद, तीसरी कोशिश में ट्रक को सफलतापूर्वक क्रेन से जोड़कर ऊपर खींचा गया और शाम तक नदी किनारे लाया गया। देखिए ट्रक निकालने की तस्वीरें.. टीआई बोले- चावल की बोरियां लदी हुई थी ट्रक, ड्राइवर का सुराग नहीं टिकरिया थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि ट्रक (नंबर यूपी 13 डीटी 9484) में चावल की बोरियां लदी हुई थीं। सोनीपत (हरियाणा) की राइस मिल से मिली जानकारी के आधार पर, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी ट्रक मालिक अवधेश कुमार ठाकुर को सूचित किया गया। मालिक मंडला पहुंच चुके हैं और उन्होंने बताया कि ड्राइवर धर्मवीर ट्रक लेकर विशाखापत्तनम जा रहा था। उसका मोबाइल बंद आ रहा है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नरेश साहू ने पुष्टि की कि इतनी अधिक गहराई में बिना डीप डाइविंग टीम के बचाव कार्य संभव नहीं था। उन्होंने बताया कि भोपाल से आई टीम ने अथक प्रयास कर ट्रक को बाहर निकाला, लेकिन ड्राइवर और क्लीनर का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए... नेशनल हाईवे 30 पर ट्रक नदी में गिरा, रेस्क्यू जारी, 36 घंटे बाद फिर शुरू हुआ अभियान मंडला में नेशनल हाईवे 30 पर बुधवार देर रात बबेहा पुल से नदी में गिरे ट्रक को निकालने का अभियान शुक्रवार सुबह 36 घंटे बाद फिर से शुरू हो गया है। भोपाल से दो डीप डाइवर सहित पांच विशेषज्ञों की एक टीम मंडला पहुंची है, जो स्थानीय एसडीईआरएफ टीम के साथ मिलकर बचाव कार्य चला रही है। पढ़े पूरी खबर... मंडला में NH-30 के बबैहा पुल पर देर-रात गिरा ट्रक, SDRF ने सर्च अभियान चलाया मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार देर रात एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। यह हादसा मंडला जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बबैहा पुल पर रात लगभग 11 बजे हुई।जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक ट्रक के गिरने का अनुमान जताया है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने दो ट्रकों के गिरने का दावा किया है। पढ़े पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0