मुरैना में महिला पटवारी निलंबित:अपनी जगह फील्ड में रियायर्ड पटवारी से करवा रही थी काम, वीडियो सामने आने पर एक्शन

Nov 15, 2025 - 08:43
 0  0
मुरैना में महिला पटवारी निलंबित:अपनी जगह फील्ड में रियायर्ड पटवारी से करवा रही थी काम, वीडियो सामने आने पर एक्शन
मुरैना के दतैरा हल्के में पदस्थ महिला पटवारी सरोज राजपूत को कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद की गई, जिसमें देखा गया कि सरोज खुद फील्ड में जाकर काम करने के बजाय एक रिटायर्ड पटवारी को काम पर लगा रही थीं। महिला पटवारी सरोज राजपूत कभी अपने हल्के में जाकर कार्य नहीं करती थीं। उन्होंने रिटायर्ड पटवारी बैजनाथ कुशवाह को निजी तौर पर रख लिया था, जो हल्के में राजस्व संबंधित काम करता था। वीडियो में दिखा कि जब बैजनाथ कुशवाह किसी किसान की जमीन की नाप कराने पंचायत भवन पहुंचे, तो किसान ने नाप करवाने के लिए मूल पटवारी सरोज राजपूत को बुलाया। रिटायर्ड पटवारी ने वीडियो में कहा कि पटवारी मैडम यहां पदस्थ हैं लेकिन उनका काम में ही करता हूं।​​ पति एडीएम कार्यालय में स्टेनो महिला पटवारी सरोज राजपूत के पति सुरेंद्र यादव मुरैना एडीएम कार्यालय में स्टेनो पद पर पदस्थ हैं। महिला पटवारी और उनके पति का मोबाइल नंबर एक ही है। ग्रामीण सुबह 10 बजे से पहले ही पटवारी से संपर्क कर सकते हैं, अन्यथा उनसे बात करना मुश्किल है। वीडियो के वायरल होने पर कलेक्टर की कार्रवाई एसडीएम भूपेंद्र कुशवाह के अनुसार, कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर महिला पटवारी को तुरंत निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि महिला पटवारी फील्ड में क्यों नहीं थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0