सीहोर में एक सप्ताह से ठंड का असर जारी:न्यूनतम तापमान 10, अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Nov 14, 2025 - 08:47
 0  0
सीहोर में एक सप्ताह से ठंड का असर जारी:न्यूनतम तापमान 10, अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज
सीहोर जिले में पिछले एक सप्ताह से ठंड का असर जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बादल साफ होने और ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना जताई है। जिले में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच दोगुने से अधिक का अंतर देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है, जहां पहले कभी बारिश तो कभी गर्मी का मिला-जुला असर था, वहीं अब ठंड का एहसास होने लगा है। शासकीय कृषि महाविद्यालय स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि आसमान से बादल धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं, जिसके कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। उन्होंने शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की पुष्टि की। इस साल मानसून ने सीहोर जिले में 21 जून को दस्तक दी थी, जिसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही और मानसून ब्रेक की स्थिति भी बनी। अब मौसम में परिवर्तन का यह दौर शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों के न्यूनतम तापमान पर गौर करें तो 4 नवंबर को 19.5 डिग्री, 5 नवंबर को 18.5 डिग्री, 6 नवंबर को 15.5 डिग्री, 7 नवंबर को 10.5 डिग्री, 8 नवंबर को 10 डिग्री, 9 नवंबर को 8.5 डिग्री, 10 नवंबर को 8.7 डिग्री, 11 नवंबर को 8.5 डिग्री, 12 नवंबर को 8 डिग्री, 13 नवंबर को 8 डिग्री और 14 नवंबर को 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0