खंडवा में दो मुस्लिम लड़कों पर लव जिहाद का केस:युवती बोलीं- शादी, धर्मांतरण का दबाव बनाया; आरोपी बोला- वो मंगेतर की सहेली, बहन जैसी
खंडवा के जिला अस्पताल में गुरूवार देर शाम को दो मुस्लिम युवक एक युवती के साथ दिखाई दिए। सिक्योरिटी गार्ड को शंका हुई तो वो पीछा करने लगा। इतने में दोनों युवक निकल गए, युवती से पूछा तो वह रोने लग गई। फिर गार्ड ने लोगों की मदद से दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने लेकर आई। जहां युवती की शिकायत पर दोनों के खिलाफ लव जिहाद का केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता ने थाने में सुनाई आपबीती
थाने पहुंची 20 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि, वो खंडवा से सटे एक गांव की रहने वाली है। जलेबी चौक पर एक शॉप पर काम करती हैं। 8-10 दिन पहले उसके एक रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया था। वह जिला अस्पताल में उनसे मिलने गई थी। वहां पर पड़ोस में एक पेशेंट था, जिससे मिलने के लिए उसकी मुस्लिम सहेली आई थी। उस सहेली के साथ साहिल नाम का लड़का था। जो कुछ देर बाद वहां से चला गया। फिर सहेली को उससे बात करना थी, इसलिए उस लड़के को मेरे मोबाइल से फोन किया। साहिल के पास मेरा मोबाइल नंबर चला गया। उसने एक बार फोन लगाकर कहा कि तुम्हें अस्पताल में मदद की कोई जरूरत हो तो बताना। स्टाफ में कई लोग मेरे परिचित हैं। फिर वो मुझे फोन करके कहने लगा कि तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो। मैं तुम्हें पसंद करता हूं और शादी करना चाहता हूं। जिसके लिए तुम्हें मुस्लिम धर्म अपनाना होगा। मैंने साहिल से कहा कि मेरे मन में ऐसा कुछ नहीं हैं। दोस्त के काम से अस्पताल गई थी, वहां आरोपी आ गए युवती ने बताया कि, साहिल से बातचीत का मामला 8-10 रोज पहले का था। लेकिन गुरूवार को उसके साथ काम करने वाला एक युवक उसे जिला अस्पताल ले गया था। उसे उसकी नानी का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाना था, इसलिए मैं उसके साथ चली गई। मेरे सहकर्मी को कुछ काम आ गया, तो वह मुझे 10 मिनट के लिए अस्पताल में छोड़कर चले गया। इतने में साहिल और उसका दोस्त फैजान मुझे मिल गया। दोनों मुझसे कहने लगे कि तू हमारे साथ चलेगी। तेरा धर्म परिवर्तन करवा देंगे। मैं वहां से जाने लगी तो दोनों मेरे पीछे-पीछे आने लगे और मेरा हाथ पकड़ लिया। मैंने हाथ छुड़ाया और वहां से भागने लगी, मेरे सहकर्मी को फोन किया और उसे लेने के लिए अस्पताल बुलाया। फिर मैंने पूरी आपबीती मेरे सहकर्मी और फोन करके परिजनों को बताई। आरोपी साहिल बोला- वो मंगेतर की दोस्त, बहन जैसी इधर, पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया कि, युवती उसकी मंगेतर की दोस्त है। मैं और मेरा दोस्त फैजान रोजाना शाम को अस्पताल की मजार पर मत्था टेंकने जाते हैं। हम दोनों मजार पर थे, इसी दौरान युवती का फोन आया कि मैं अस्पताल में हूं। हमने कहा कि हम तो मजार पर दुआ कर रहे हैं। इतने में वह भी मजार पर आ गई। कहने लगी कि मुझे भी दुआ करनी है, ताकि मेरी शादी मेरे ब्वॉयफ्रेंड से हाे जाए। फिर वो कहने लगी कि तुम लोगों से बात करना है। यहां मेरे रिश्तेदार देख लेंगे। चलो अस्पताल की दूसरी मंजिल पर चलते है। वहां गए और कुर्सी पर बैठे थे कि सिक्योरिटी गार्ड ने भगा दिया। फिर हम लोग उसे छोड़कर वहां से बाहर निकल गए। सिक्योरिटी गार्ड युवती को परेशान करने लगा कि वो लड़के कौन थे, युवती ने हमें फोन किया तो हम लोग वापस उसके पास गए और कहा कि यह हमारी दीदी हैं। हम लोग मिलने आए थे, अब जा रहे हैं। गार्ड ने उसे इतना परेशान किया कि वो रोने लग गई। लोगों ने हमें जबरन पकड़ लिया और पुलिस को बुला लिया। उस युवती ने जरूर दबाव में आकर यह आरोप लगाए होंगे। बाकी तो उसका ईमान जाने। टीआई बोले- लव जिहाद, एट्रोसिटी का केस दर्ज किया मामला थाना मोघट रोड़ क्षेत्र का है, टीआई धीरेश धारवाल ने कहा कि युवती की शिकायत पर आरोपी फैजान और साहिल के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत दो अलग-अलग धाराओं सहित एट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। मामले को इन्वेस्टिगेशन में लिया है। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है। आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0