डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, परिवार ने किया नेत्रदान:बाइक सवार को बचाते हुए नदी में गिरी थी कार

Nov 14, 2025 - 08:47
 0  0
डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, परिवार ने किया नेत्रदान:बाइक सवार को बचाते हुए नदी में गिरी थी कार
सतना जिले के उचेहरा कस्बे में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में युवा डॉक्टर शशांक सेठिया (28) की मौत हो गई। उनकी कार बरूआ नदी के पुल से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई थी। इस दुखद घटना के बाद परिवार ने डॉक्टर शशांक का नेत्रदान कराया, जिससे समाज को एक प्रेरणादायक संदेश मिला है। तेज रफ्तार बाइक को बचाने में गई जान पुलिस जांच के अनुसार, डॉ. शशांक सेठिया (पुत्र अरुण गुप्ता, निवासी वार्ड क्रमांक-4 उचेहरा) गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी कार (एमपी 19 जेडपी 6440) से बाजार से नागौद तिराहे की ओर जा रहे थे। बरूआ नदी पर बने पुराने पुल पर पहुंचते ही सामने से एक तेज रफ्तार बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डॉ. शशांक की कार का एक पहिया पुल के गड्ढे में चला गया। इससे कार अनियंत्रित होकर लगभग 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। पुल के बाएं तरफ रेलिंग न होने के कारण कार पलटने के बाद सीधे नदी में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल डॉ. शशांक को सतना जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस दुखद घड़ी में, डॉ. शशांक के पिता अरुण गुप्ता और चाचा विनय गुप्ता व अमित गुप्ता ने हिम्मत दिखाते हुए उनके नेत्रदान की इच्छा व्यक्त की। अमर ज्योति परिवार ने जिला अस्पताल की मर्चुरी में आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर डॉ. शशांक का नेत्रदान संपन्न कराया। परिवार के इस कदम ने समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। यह अमर ज्योति परिवार का 863वां नेत्रदान था। इस नेक कार्य में दीपांशु समदरिया, सुरेश सुहाने, डीपी मिश्रा, डॉ. हिमांशु समदरिया, वैभव अग्रवाल, डॉ. ओपी आर्या, एमबी बागडी, विनोद जायसवाल, कमल पुरस्वानी और सुरेश पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0