मऊगंज में कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान:बोले- सुनवाई नहीं, बल्कि न्याय चाहिए; शीघ्र मुआवजा राशि की मांग का ज्ञापन दिया

Nov 14, 2025 - 08:47
 0  0
मऊगंज में कटोरा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान:बोले- सुनवाई नहीं, बल्कि न्याय चाहिए; शीघ्र मुआवजा राशि की मांग का ज्ञापन दिया
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के सैकड़ों किसान गुरुवार शाम मऊगंज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने हाथों में कटोरा थामकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की और संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी को एक ज्ञापन दिया। किसानों ने कहा कि अब उन्हें केवल सुनवाई नहीं, बल्कि न्याय चाहिए। ज्ञापन में किसानों ने प्रदेश सरकार से चुनावी घोषणा के अनुरूप धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल (छत्तीसगढ़ मॉडल पर) आगामी खरीदी सीजन से लागू करने की मांग की। साथ ही, धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित करने की भी मांग उठाई गई। किसानों ने शीघ्र मुआवजा राशि की मांग की महासंघ ने जिले में आम की बागवानी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। किसानों ने बताया कि बड़ी संख्या में आम के पौधे सूख रहे हैं और कई बाग समाप्ति की कगार पर हैं। उन्होंने हरे पेड़ों का वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग की ताकि बीमारी और सूखने की प्रक्रिया को रोका जा सके। किसानों ने ज्ञापन में 27 से 31 अक्टूबर के बीच हुई बेमौसम बारिश से हुए व्यापक फसल नुकसान का भी उल्लेख किया। उन्होंने मांग की कि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि प्रदान की जाए, जिससे अगली बुआई और कृषि कार्यों में कोई बाधा न आए। किसानों ने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी महासंघ ने प्रशासन के समक्ष ग्राम नौढिया, मैरहा टोला, ढनगन और भट्टा टोला के नवीन नक्शे निरस्त करने की मांग भी रखी। इसके अतिरिक्त, सेवा सहकारी समिति नौढ़िया को धान-गेहूं खरीदी केंद्र का दर्जा देने और जंगली जानवरों और आवारा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधियों ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उनकी मांगें न्यायसंगत हैं और समाधान न होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0